भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। नेता से लेकर क्रिकेटर्स समेत हर बड़ी हस्ती इस खास अवसर पर देशवासियों को बधाई दे रहे हैं। 26 जनवरी की तारीख भारतीय क्रिकेट के लिहाज से भी काफी अहम है। टीम इंडिया के मौजूदा दो स्टार प्लेयर जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने इसी तारीख को इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार कदम रखा था। मगर क्या आप जानते हैं कि भारतीय टीम की ओर से 26 जनवरी को आजतक सिर्फ एक ही बल्लेबाज शतक जड़ चुका है। यह बैटर सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी या रोहित शर्मा नहीं हैं।
गणतंत्र दिवस पर शतक लगाने वाला बल्लेबाज
भारतीय टीम की ओर गणतंत्र दिवस के मौके पर अब तक सिर्फ एक ही बल्लेबाज ने शतक जमाया है। यह बैटर कोई और नहीं, बल्कि विराट कोहली हैं। कोहली ने यह कारनामा साल 2012 में करके दिखाया था। एडिलेड ओवल के मैदान पर विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हए 26 जनवरी को शतकीय पारी खेली थी। यह कोहली के टेस्ट करियर की भी पहली सेंचुरी थी। कोहली के अलावा सचिन तेंदुलकर और नवजोत सिंह सिद्धू इस तारीख को 90 का स्कोर पार कर चुके हैं, लेकिन वह सेंचुरी बनाने से चूक गए थे।
कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 116 रन की दमदार पारी खेली थी। वहीं, सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 96 रन जड़े थे। विराट साल 2016 में गणतंत्र दिवस के मौके पर शतक के करीब पहुंचे थे, लेकिन तब 90 रन बनाकर आउट हो गए थे। एमएस धोनी साल 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 11 रन से सेंचुरी से चूक गए थे और 89 रन बनाकर चलते बने थे।
बुमराह-हार्दिक का डेब्यू
26 जनवरी की तारीख भारतीय क्रिकेट इतिहास में खास है। इस तारीख को टीम इंडिया के दो होनदार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या पहली बार भारत की जर्सी पहनकर उतरे थे। साल 2016 में एडिलेड के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुमराह और हार्दिक ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। डेब्यू करने के बाद इन दोनों स्टार प्लेयर्स ने पीछे मुडकर नहीं देखा। बुमराह टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के इस समय नंबर वन गेंदबाज हैं। वहीं, हार्दिक ने पिछले साल टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
42 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
49 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines