Virat Kohli Eden Garden: आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला ही मैच ब्लॉकबस्टर होने वाला है, जहां आरसीबी की भिड़ंत डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होनी है। यह मुकाबला ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाना है। तमाम क्रिकेट फैन्स की निगाहें इस मैच पर रहेंगी, क्योंकि किंग कोहली लंबे समय बाद इस ग्राउंड पर धूम मचाते हुए दिखाई देंगे। विराट को ईडन गार्डन्स का मैदान खूब रास आता है। विराट केकेआर के घरेलू मैदान पर जमकर तबाही मचाते हैं। ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के पहले मैच में भी फैन्स कोहली से एक और धमाकेदार पारी की उम्मीद करेंगे।
कोहली को रास आता है ईडन गार्डन्स
विराट कोहली ईडन गार्डन्स के मैदान पर अब तक आईपीएल में कुल 13 मैचों में बल्ला थामकर मैदान पर उतरे हैं। इस दौरान किंग कोहली के बल्ले से 37.10 की औसत और 130 के स्ट्राइक रेट से 371 रन निकले हैं। आरसीबी के पूर्व कप्तान कोलकाता के होम ग्राउंड पर एक शतक और एक अर्धशतक भी जमा चुके हैं। हालांकि, एक बार कोहली जीरो पर भी पवेलियन लौटे हैं। ईडन गार्डन्स में विराट को केकेआर का बॉलिंग अटैक भी खूब रास आता है।
कोलकाता के खिलाफ इस मैदान पर कोहली ने 11 पारियों में 346 रन ठोके हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में धमाल मचाकर विराट अपनी खोई हुई फॉर्म को भी हासिल कर चुके हैं, ऐसे में टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में ही कोहली फैन्स का जमकर मनोरंजन कर सकते हैं।
केकेआर के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड?
आईपीएल में विराट कोहली का केकेआर के खिलाफ रिकॉर्ड दमदार रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों का सामना कोहली ने कुल 34 मैचों में किया है। इस दौरान उन्होंने 38 के एवरेज से खेलते हुए 962 रन ठोके हैं। केकेआर के खिलाफ आरसीबी का दिग्गज बल्लेबाज एक शतक और 6 अर्धशतक जमा चुका है। आईपीएल 2024 में विराट ने बल्ले से जमकर गर्दा उड़ाया था। कोहली ने 15 मैचों में 61 की औसत और 154 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 741 रन ठोके थे। विराट ने एक शतक और 5 फिफ्टी लगाई थी।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
24 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines