Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा. पहला वनडे मैच वडोदरा में खेला जाएगा. ऐसे में विराट कोहली 7 जनवरी को ही वडोदरा पहुंचे, जिसके बाद फैंस ने उन्हें बुरी तरह घेर लिया. विराट कोहली इस दौरान काफी मुश्किलों से आगे बढ़े. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
विराट कोहली फैंस के बीच फंसे
विराट कोहली ब्लैक टीशर्ट और काला चश्मा पहने हुए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. इस दौरान वहां पर मौजूद फैंस ने कोहली को घेर लिया. फैंस विराट के साथ तस्वीर खींचवाना चाहते थे. इस दौरान फैंस ने कोहली-कोहली के नारे भी लगाए. मुश्किल से सिक्योरिटी द्वारा उन्हें बाहर निकाला गया. इसके बाद विराट कोहली गाड़ी में जाकर बैठ जाते हैं. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस की लगातार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं.
विराट कोहली से उम्मीदें
विराट कोहली भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे. विराट कोहली ने शुरुआती दो मैच में शतक बनाया था. इसके अलावा आखिरी मैच में उन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली थी. विराट कहली ने अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में 13 रन बनाए थे. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने दूसरे मैच में 102 रन बनाए थे. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 65 रनों की नाबाद पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें: जैकब बेथेल के शतक के बावजूद मुश्किल में इंग्लैंड, जानिए कैसा रहा सिडनी टेस्ट के चौथे दिन का हाल?
विराट का बल्ला यहीं नहीं रुका. इसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में आंध्र प्रदेश के खिलाफ 131 रनों की पारी खेली, जबकि गुजरात के खिलाफ उन्होंने 77 रन बनाए थे. अब विराट से न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उम्मीदें हैं.
यह भी पढ़ें- क्रिकेट के सबसे बड़े ‘फिक्सिंग’ स्कैंडल की अनकही कहानी, आकाश चोपड़ा का वीडियो वायरल!
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
31 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines