Team India: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। इसके सिर्फ 5 दिनों के बाद सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का फैसला कर लिया। इन दोनों दिग्गजों ने टी20 विश्व कप 2024 में जीत दर्ज करके टी20आई फॉर्मेट को भी अलविदा बोल दिया था। अब इन दोनों स्टार खिलाड़ियों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया शानदार फेयरवेल देने की तैयारी में लगा है।
कोहली-रोहित को मिलेगा फेयरवेल
टेस्ट फॉर्मेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा को अच्छा फेयरवेल नहीं मिला है। अब ये दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी इंटरनेशनल स्टेज पर सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में ये दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा सकते हैं। जहां पर टीम इंडिया को 3 वनडे मुकाबले खेलने हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस दौरे को विराट कोहली और रोहित शर्मा के फेयरवेल सीरीज की तरह तैयारी करेगी। इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को बतौर खिलाड़ी ये आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा हो सकता है। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी इसे बेहद खास बनाना चाहता है।
वनडे विश्व कप 2027 खेल सकते हैं दोनों दिग्गज
भारतीय क्रिकेट को लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली अब अपने करियर के अंतिम पढ़ांव पर हैं। खबरों की माने तो दोनों ही स्टार खिलाड़ी वनडे विश्व कप 2027 तक खेलना चाहते हैं। दोनों अगले विश्व कप जीतकर ही इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई लेना चाहते हैं। बात विराट कोहली की करें तो उन्होंने आईपीएल 2025 में अपनी फॉर्म को भी साबित कर दिया है। जबकि अंत के मुकाबलों में रोहित शर्मा ने भी बल्ले से अपनी टीम के लिए अहम पारियां खेली थी।
ये भी पढ़ें: कोहली-रोहित को मिलेगा स्पेशल फेयरवेल, इस देश ने शुरू कर दी खास तैयारी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
56 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines