Vinesh Phogat CAS Verdict: विनेश फोगाट मामले में आज (13 अगस्त) को फैसला आ सकता है। इस मामले की सुनवाई 9 अगस्त (शुक्रवार) को पूरी हो गई थी। आज रात 9:30 बजे इस बात का फैसला हो जाएगा कि विनेश को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं। वैसे तो एडहॉक पैनल 24 घंटे के अंदर ही फैसला सुना देता है, लेकिन विनेश के मामले में उन्होंने समय लिया है। पहले 10 अगस्त को ही फैसला आना था, लेकिन बाद में कुछ और दिन का समय लिया गया था।
विनेश फोगाट के वकील विदुष्पत सिंघानिया ने कही ये बात
विनेश फोगाट के मामले में वकील विदुष्पत सिंघानिया ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘उन्हें उम्मीद है कि विनेश फोगाट के हक में ही फैसला आएगा।’ उन्होंने कहा कि आमतौर पर इस तरह के मामलों में 24 घंटे के अंदर ही फैसला ले लिया जाता है, लेकिन इस बार टाइमिंग बढ़ा दी गई है।
उन्होंने आगे कहा, ‘विनेश फोगाट के फ्रेंच वकीलों ने पहले ही अपनी याचिका दायर कर दी थी। इस याचिका के बाद ही CAS को लगा कि उन्हें इस मामले पर सुनवाई करनी चाहिए। उन्होंने हमें भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया था, जिस वजह से हम अपनी बात को रख पाए। विनेश की याचिका फैक्ट्स पर थी, लेकिन हम लोग लीगल पॉइंट्स पर आ गए।’
ये भी पढ़ें:- भारत को लगा बड़ा झटका, गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी डोपिंग में फंसा…हो गया सस्पेंड
पदक के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘हमें पदक की उम्मीद है कि इसी वजह से हमें इतनी मेहनत की है। इसी वजह से हमने याचिका दायर की है। एडहॉक पैनल इस बार समय ले रहा है क्योंकि वो इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि निर्णय हमारे पक्ष में ही आएगा।’
फाइनल मैच से पहले हो गई थी डिसक्वालिफाई
पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा वर्ग महिला कुश्ती के स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले विनेश को 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिससे खिलाफ उन्होंने सीएएस में अपील की थी।
ये भी पढ़ें:- विनेश फोगाट का सिल्वर मेडल पक्का! कुश्ती का नियम दिला सकता है करोड़ों भारतीयों को खुशी
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
4 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
55 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines