IPL 2025 CSK vs KKR: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। केकेआर के खिलाफ टीम का कप्तान बदला लेकिन प्रदर्शन वही रहा। बीते दिन चेपॉक में खेले गए सीएसके बनाम केकेआर मैच में चेन्नई की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग काफी खराब रही। इस मैच में विजय शंकर ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया था, जिस पर सुरेश रैना का ऐसा रिएक्शन सामने आया जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
सुरेश रैना का रिएक्शन वायरल
इस मैच को देखने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना चेपॉक स्टेडियम में पहुंचे थे। वहीं जब फील्डिंग के दौरान विजय शंकर ने कैच छोड़ा तो रैना ने ऐसा रिएक्शन दिया था जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बल्लेबाजी में भी फ्लॉप विजय शंकर
विजय शंकर के लिए ये सीजन अभी तक काफी खराब रहा है। टीम के भरोसे पर ये खिलाड़ी खरा नहीं उतर पा रहे हैं। केकेआर के खिलाफ विजय शंकर ने बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों पर महज 29 रन की पारी खेली थी, इस दौरान उनके 2 कैच भी छुटे थे, जिनका फायदा ये खिलाड़ी नहीं उठा पाया।
बेहद खराब रही CSK की बल्लेबाजी
केकेआर के खिलाफ सीएसके की बेहद खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम 20 ओवर में महज 103 रन ही बना पाई थी। सीएसके के 5 खिलाड़ी इस मैच में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। इसके अलावा 2 खिलाड़ी बिना खाता खोले आउट हो गए थे। सीएसके की तरफ से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- CSK vs KKR: ‘अगली बार उम्मीद है कि मैं…’ इस बात से थोड़ा निराश दिखा ‘POTM’ प्लेयर
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
5 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
6 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
6 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
7 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
7 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
8 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
8 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines