Pakistan Champions Cup 2024 Imam ul Haq: बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ कराने के बाद अब पाकिस्तान टीम के सीनियर और जूनियर खिलाड़ी चैंपियंस कप 2024 खेल रहे हैं। मंगलवार 16 सितंबर को लायंस और पैंथर्स टीम के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में लायंस टीम के धाकड़ बल्लेबाज इमाम उल हक का आउट होने के बाद गुस्सा देखने को मिला।
बता दें, इस मैच में भी इमाम शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन आउट होने के बाद वे अपना आपा खोते हुए दिखाई दिए थे। जिसके बाद उन्होंने कुछ ऐसी हरकत की जो कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है।
आउट होने के बाद बौखलाए इमाम
लायंस और पैंथर्स के बीच खेले गए मैच में इमाम उल हक ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। इस मैच में उन्होंने अर्धशतक भी लगाया था। लेकिन अर्धशतक लगाने के बाद इमाम आउट हो गए थे। जिसके बाद उनको ड्रेसिंग रूम में बैट को पटकते हुए देखा गया, इतना ही उन्होंने अपना हेलमेट भी फेंक दिया था। इसके बाद इमाम सिर पकड़कर बैठ गए थे। उनकी ये हरकत कैमरे में कैद हो गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस मैच में इमाम उल हक ने 62 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान इमाम ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- रोहित और विराट को ही इस दिग्गज ने कर दिया अपनी ड्रीम टीम से बाहर, टॉप-3 में महज एक भारतीय
लायंस को मिली करारी शिकस्त
इस मैच में इमाम उल हक की टीम लायंस को शादाब खान की टीम पैंथर्स के हाथों का करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। पैंथर्स ने इस मैच को 84 रनों से जीत लिया था। इस टूर्नामेंट में लायंस की ये लगातार दूसरी हार है। इससे पहले लायंस को स्टैलियंस के हाथों 113 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में भी इमाम ने कमाल की पारी खेली थी, लेकिन टीम मैच नहीं जीत पाई थी। पिछले मैच में इमाम के बल्ले से 76 रन निकले थे।
ये भी पढ़ें:- आर अश्विन के प्राइवेट पार्ट पर गेंद लगने से बड़ा बदलाव, पेसर से स्पिनर बनने की मिली थी सलाह
संबंधित खबरें
माइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
28 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
37 mins agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
1 hr agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
10 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
10 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines