Varun Chakaravarthy: ईडन गार्डन्स के मैदान पर केकेआर के इंजीनियर साहब की फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। एक ओवर में ही वरुण चक्रवर्ती ने मैच की पूरी कहानी को पलटकर रख दिया है। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों के लिए कोलकाता का यह मिस्ट्री स्पिनर अबूझ पहेली साबित हो रहा है। तीन गेंदों के अंदर वरुण ने विपक्षी टीम के दो बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। डिफेंडिंग चैंपियन से मिले 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम के पांच बल्लेबाज सिर झुकाकर पवेलियन लौट चुके हैं।
वरुण की फिरकी का चला जादू
पावरप्ले में राजस्थान रॉयल्स ने 2 विकेट खोकर 59 रन बना लिए थे। यशस्वी जायसवाल क्रीज पर सेट दिख रहे थे और ताबड़तोड़ एक के बाद एक प्रहार कर रहे थे। सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर मोईन अली यशस्वी को अपने स्पिन जाल में फंसाने में सफल रहे। यशस्वी को 34 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा। अब कप्तान रहाणे मानो इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे।
पावरप्ले में एक ओवर फेंकने वाले वरुण को कैप्टन ने गेंद थमा दी। वरुण की पहली गेंद पर रियान पराग ने जोरदार चौका जमाया और उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया। मगर ईडन गार्डन्स के मैदान पर वरुण का विकेट का खाता खाली रह जाए ऐसा बेहद कम होता है।
वरुण के हाथ से निकली तीसरी गेंद पर ध्रुव जुरैल चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए। वरुण ने ध्रुव को गोल्डन डक पर चलता किया। अभी यशस्वी-ध्रुव के झटके से राजस्थान संभाला भी नहीं था कि एक गेंद बाद ही वरुण ने नए बल्लेबाज वानिंदु हसरंगा को भी चारों खाने चित कर दिया। हसरंगा भी अपना खाता नहीं खोल पाए। छह गेंदों के अंदर 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ रही राजस्थान का गाड़ी एकदम से पटरी से उतर गई।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines