हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

साउथ अफ्रीका में नहीं थम रहा वैभव सूर्यवंशी का तूफान, ताबड़तोड़ शतक ठोक फिर मचाया धमाल

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय अंडर-19 टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 जनवरी को खेला जा रहा है. इस मैच में वैभव ने शानदार बल्लेबाजी की और साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की हवा निकाल दी.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi: भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. अब तक खेले गए 2 मुकाबले में भारत 2-0 से आगे है. टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर चुकी है. तीसरा मैच औपचारिकता के तौर पर खेला जा रहा है. तीसरे मैच में भारत के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने धमाल मचा दिया. उन्होंने शानदार पारी खेलकर साउथ अफ्रीका में तहलका मचा दिया. इससे पहले दूसरे मैच में भी वैभव ने कमाल का प्रदर्शन किया था और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 63 गेंदों में शतक पूरा किया.

वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी

वैभव ने तीसरे मैच में धैर्य के साथ बल्लेबाजी की. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे वैभव ने आरोज जॉर्ज के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी. वैभव इसके बाद भी नहीं रुके. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का परिचय दिया. खबर लिखे जाने तक वैभव 65 गेंदों में 104 रनों की पारी खेलकर क्रीज पर डटे हुए हैं. उन्होंने 7 चौके के अलावा 8 छक्के अपने नाम कर लिए हैं. भारत को दमदार शुरुआत मिली है.

ये भी पढ़ें: जैकब बेथेल के शतक के बावजूद मुश्किल में इंग्लैंड, जानिए कैसा रहा सिडनी टेस्ट के चौथे दिन का हाल?

विज्ञापन

दूसरे मैच में भी ठोका था तूफानी अर्धशतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में भी वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से समा बांधा था. उन्होंने केवल 24 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के के अलावा 1 चौका शामिल था. भारत ने ये मैच डीएलएस मेथड के तहत 8 विकेट से जीता था, जबकि पहले मैच को भी भारत ने डीएलएस मेथड के तहत ही 25 रनों से जीता था. इस तरह भारत ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया था. टीम इंडिया की निगाहें अब तीसरे मैच को भी अपने नाम कर क्लीन स्वीप करने पर होंगी. हालांकि पहले मैच में सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला था और 11 रन बनाए थे. इस सीरज से पहले वैभव ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में आरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार की ओर से खेलते हुए 190 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें- क्रिकेट के सबसे बड़े ‘फिक्सिंग’ स्कैंडल की अनकही कहानी, आकाश चोपड़ा का वीडियो वायरल!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola