Uttarakhand Premier League 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 में देहरादून वॉरियर्स सीजन-2 का अपना दूसरा मैच खेलने वाली है. पहले मैच में देहरादून वॉरियर्स ने यूएसएन को हराकर जीत के साथ सीजन-2 का शानदार आगाज किया था. अब देहरादून वॉरियर्स का दूसरा मुकाबला हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास के साथ खेला जाएगा. ये मुकाबला दोपहर 3 बजे राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर देहरादून वॉरियर्स की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर आना चाहेगी.
तीसरे पायदान पर देहरादून वॉरियर्स
पहले मैच में देहरादून वॉरियर्स ने 23 रनों से जीत हासिल की थी. जिसके चलते टीम ने 2 अंक हासिल किए थे. टूर्नामेंट के पहले दिन 3 मैच खेले गए थे. जिसके बाद हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास की टीम पहले पायदान पर आ गई थी. अब देहरादून वॉरियर्स के पास आज का मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर आने का सुनहरा मौका है.
ये भी पढ़ें:-UPL 2025: टूर्नामेंट के पहले दिन इन 3 टीमों का बजा डंका, पॉइंट्स टेबल में इस नंबर पर है देहरादून वॉरियर्स
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
दूसरे मुकाबले में कप्तान युवराज चौधरी और सागर रावत पर नजरें रहने वाली हैं. पिछले मैच में इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा था. सागर चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले मैच में 38 रन बनाए थे, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था. वहीं युवराज चौधरी ने गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए थे.
अब एकबार फिर से टीम को इन दोनों खिलाड़ियों से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. उम्मीद है कि हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास के साथ होने वाले मैच में भी देहरादून वॉरियर्स की टीम पहले मैच की प्लेइंग इलेवन के साथ ही मैदान पर उतरेगी.
ये भी पढ़ें:-UPL 2025: देहरादून वॉरियर्स ने जीत के साथ किया सीजन-2 का आगाज, छा गए कप्तान युवराज चौधरी
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
37 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
47 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines