Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 में नैनीताल निंजास और यूएसएन इंडियंस के बीच मैच हुआ। इस हाई स्कोरिंग गेम में यूएसएन इंडियंस ने 8 विकेट से जीत हासिल कर ली है। 211 के स्कोर का पीछा करते हुए यूएसएन इंडियंस ने 4 गेंद शेष रहते ही इस स्कोर को हासिल कर लिया। ये यूएसएन इंडियंस की लगातार तीसरी जीत है।
आरव अभिषेक महाजन ने मचाया धमाल
211 रन के स्कोर का पीछा करते हुए युवराज चौधरी और आरव महाजन ने धमाकेदार शुरुआत की। दोनों ने 11.2 ओवर में ही 127 रन जोड़े दिए थे। खतरनाक होती इस साझेदारी को निखिल पुंडीर ने तोड़ा। उन्होंने युवराज को 64 रन पर आउट किया। उन्होंने 32 गेंदों पर 64 रन बनाए।
उनके आउट होने के बाद आरव ने पारी को बढ़ाया। उन्होंने 47 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद आर्यन और कप्तान अखिल ने टीम को जीत दिला दी। आर्यन ने 21 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली, जबकि अकिल ने 17 गेंदों पर 35 रन बनाए। नैनीताल की टीम के लिए निखिल पुंडीर ने 38 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
अवनीश सुधा का शतक हुआ बेकार
पहले बल्लेबाजी करते हुए नैनीताल की टीम ने 20 ओवर में 210 रन बनाए। टीम के लिए प्रियांशु खंडूरी 53 गेंदों पर 77 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा अवनीश सुधा ने शानदार शतक बनाया। उन्होंने 60 गेंदों में 118 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए। यूएसएन इंडियंस के लिए देवेंद्र बोरा ने 4 ओवर में 46 रन देकर 1 विकेट हासिल किए।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
21 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines