हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

शाकिब अल हसन को बड़ा झटका, बोर्ड ने क्रिकेट खेलने पर लगाई रोक, जानें वजह

Shakib Al Hasan: बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ऑन फील्ड अंपायर ने उनके बॉलिंग एक्शन को संदिग्ध बताया है।

विज्ञापन

Shakib Al Hasan: बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन का करियर खतरे में नजर आ रहा है। काउंटी चैंपियनशिप में बांग्लादेशी खिलाड़ी इस बार मुश्किलों में घिर गए हैं। हाल ही में समाप्त हुई काउंटी चैंपियनशिप राउंड में अंपायरों ने बड़ा फैसला लिया है। उनके एक्शन को संदिग्ध करार दिया गया है। डेली स्टार के अनुसार शाकिब अल हसन ने 9 से 12 सितंबर के बीच समरसेट के खिलाफ एक मुकाबला खेला था, जिसमें ऑन फील्ड अंपायर ने उनके बॉलिंग एक्शन को संदिग्ध बताया था। अब शाकिब को इंग्लैंड में घरेलू टूर्नामेंट खेलने के लिए क्लीन चीट लेना पड़ेगा।

ईसीबी ने लगाई रोक

शाकिब ने हाल ही में भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने से पहले काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। उन्होंने समरसेट के खिलाफ 60 ओवर गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट भी हासिल किए थे। डेविड मिल्न्स और स्टीव ओ’शॉघनेसी इस मैच के मैदानी अंपायर थे। लेकिन किस अंपायर ने उनके खिलाफ शिकायत की ये अभी पता नहीं लग पाया है। लेकिन अंपायर ने इस दौरान शाकिब को जानकारी दे दी थी। इसके बाद बताया गया कि अगर शाकिब को इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप खेलना है तो उन्हें इसके लिए टेस्ट देना होगा। इस दौरान शाकिब इंटरनेशनल और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल सकते हैं। ये मामला इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का है। इसमें आईसीसी या अन्य बोर्ड संबंधित नहीं हैं।

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार बीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि काउंटी मैच में मैदानी अंपायर ने रिपोर्ट दी थी कि उन्हें लगता है कि शाकिब का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध है। अगर शाकिब को इंग्लैंड में आगे भी घरेलू क्रिकेट खेलना है तो उन्हें टेस्ट मैच खेलना होगा। अगर उन्हें क्लीन चिट मिल जाती है तो वह इंग्लैंड में क्रिकेट खेल सकेंगे।

अंधकार में करियर

शाकिब ने भारत के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। इस दौरान उन्होंने टेस्ट प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया था। वह अपना फेयरवेल मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज में खेलना चाहते थे। लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें सुरक्षा कारणों से टीम में जगह नहीं दी। शाकिब मर्डर के आरोपी हैं। बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के दौरान उनपर हत्या का आरोप लगा था।

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: घर में ही फेल रोहित शर्मा की कप्तानी! 55 साल में पहली बार हुआ टीम इंडिया का ऐसा हश्र

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अपने मन की करना पड़ा कोहली-रोहित को भारी, ठुकरा दी थी बीसीसीआई की खास गुजारिश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें