U19 Asia Cup 2025: अंडर 19 एशिया कप 2025 का सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण देरी से शुरू होगा. दुबई में शुरू से ही बारिश हो रही है, जिसके चलते अभी तक मुकाबला शुरू नहीं हो पाया. भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले में ओवरों की कटौती कर दी गई है. एसीसी की तरफ से सामने आई जानकारी के अनुसार अब मैच 20-20 ओवरों का होगा. ऐसे में फैंस को इस मैच का भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा. भारतीय समय के अनुसार 3 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले टॉस का टाइम है. फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है और जल्द ही मुकाबला शुरू भी हो जाएगा.
20-20 ओवरों का होगा मुकाबला
अगले महीने में अंडर 19 विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है ऐसे में एशिया कप को उसकी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. इसी के चलते एशिया कप वनडे फॉर्मेट में हो रहा है. हालांकि, भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल का मैच बारिश के चलते 20-20 ओवरों का हो चुका है. ऐसे में फैंस को इस मैच में टी 20 का मजा आने वाला है. भारत के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर हर किसी की नजरें होंगी. दूसरे सेमीफाइनल मैच पर भी बारिश की मार पड़ी है क्योंकि वो मैच भी दुबई में ही हो रहा है. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हो रहा सेमीफाइनल मैच 27-27 ओवरों का हो चुका है.
टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार
एशिया कप 2025 की खिताबी जीत के लिए टीम इंडिया प्रबल दावेदार मानी जा रही है. टीम इंडिया ने अभी तक टूर्नामेंट में खेले 3 मैचों में जीत दर्ज की हैं. ग्रुप स्टेज में टीम 6 अंकों के साथ टॉप रही थी. टीम इंडिया को टूर्नामेंट का खिताब जीतने के लिए महज 2 मैचों में जीत हासिल करनी है.
सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह
ये भी पढ़िए- Ashes 2025-26: एडिलेड में शतक जड़ छा गए ट्रेविस हेड, डॉन ब्रैडमैन के साथ एलीट लिस्ट में शुमार हुआ नाम
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
2 mins agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
12 mins agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
58 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, फिन एलन सस्ते में लौटे पवेलियन
3 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines