U19 Asia Cup 2025: अंडर 19 एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. ग्रुप स्टेज में कमाल के प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने आयुष म्हात्रे की कप्तानी में सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है. भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच पर बारिश का साया नजर आ रहा है. दुबई के मैदान पर ये सेमीफाइनल का मैच होना है. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि अगर बारिश नहीं रुकती है और मैच को रद्द करना पड़ता है तो फाइनल में किस टीम की एंट्री होगी. आइए आपको भी बताते हैं कि इसको लेकर क्या कहते हैं एसीसी के नियम…
रद्द हुआ मैच तो कौन खेलेगा फाइनल?
दुबई में सुबह से ही बारिश हो रही है, जिसके चलते भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच का टॉस तक नहीं हो पाया है. ऐसे में अगर ये मैच नहीं हो पाता है तो नियम के अनुसार टीम इंडिया फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. एसीसी के नियम के मुताबिक अगर मैच किसी भी कारण से नहीं हो पाता है या मैच का नतीजा नहीं निकल पाता है तो ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे तौर पर फाइनल में प्रवेश कर जाएगी. ऐसे में भारतीय फैंस के लिए ये गुड न्यूज होगी.
टीम इंडिया का टूर्नामेंट शानदार प्रदर्शन
अंडर 19 एशिया कप 2025 में टीम इंडिया कमाल का प्रदर्शन कर रही है. ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने अपने सभी मैचों में बड़ी जीत हासिल की हैं. पहले मैच में टीम ने यूएई को हराया तो वहीं दूसरे मैच में पाकिस्तान को 90 रनों से धूल चटाई. इसके बाद मलेशिया के खिलाफ तीसरे मैच में टीम ने रिकॉर्ड 315 रनों से जीत दर्ज की थी. इस घातक प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने अपने ग्रुप में खेले 3 मैचों में 6 अंक अर्जित किए और टॉप पर रही थी. तो वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश भी 3 जीत के साथ ग्रुप बी में टॉप पर रही थी.
ये भी पढ़िए- Ashes 2025-26: एडिलेड में शतक जड़ छा गए ट्रेविस हेड, डॉन ब्रैडमैन के साथ एलीट लिस्ट में शुमार हुआ नाम
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
39 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, तिलक वर्मा सस्ते में लौटे पवेलियन
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines