Sri Lanka vs Australia Test Series: हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली थी। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 3-1 से हराया था। इस जीत के साथ जहां ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बनाई तो वहीं पहली बार टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी के फाइनल से बाहर होना पड़ा। वहीं ऑस्ट्रेलिया को अब श्रीलंका का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान स्टीव स्मिथ को सौंपी गई है, लेकिन अब स्मिथ की चोट ने टीम की टेंशन को बढ़ा दिया है। अब अगर स्मिथ चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हो जाते हैं तो कौन सा खिलाड़ी कप्तानी करेगा ये बड़ा सवाल है।
ट्रेविस हेड हो सकते हैं कप्तान
इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेली जा रही है। इस टूर्नामेंट के दौरान स्टीव स्मिथ की कोहनी में चोट लग गई थी। जिसके चलते अब आगामी श्रीलंका सीरीज में स्मिथ के खेलने पर संशय बना हुआ है। दरअसल पैट कमिंस दूसरी बार पिता बनने वाले हैं, जिसके चलते उनको श्रीलंका के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से आराम दिया गया है। उनकी जगह स्मिथ को कप्तान और ट्रेविस हेड को उपकप्तान बनाया था।
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा ने भरी हुंकार, फैंस से किया ये वादा
अब अगर इस सीरीज से पहले स्मिथ पूरी तरह से फिट नहीं हो पाते हैं तो फिर ट्रेविस हेड इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 जनवरी से 2 फरवरी तक और दूसरा टेस्ट मैच 6 फरवरी से 10 फरवरी तक खेला जाएगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला जून में खेला जाएगा।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान थे। जिनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करके भारत को हराया था। इस सीरीज में ट्रेविस हेड ने कमाल का प्रदर्शन किया था। हेड के बल्ले से इस सीरीज में 2 शतक निकले थे और वे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। इसके अलावा स्मिथ का प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा था।
ये भी पढ़ें:- कौन हैं हिमानी मोर, जिनके साथ ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी कर चौंकाया, इस खेल से है कनेक्शन
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
20 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines