Travis Head Century RCB vs SRH: ट्रेविस हेड…ऑस्ट्रेलिया के 30 साल के बल्लेबाज ने आईपीएल में बड़ा धमाका किया है। सोमवार को सन राइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ हेड ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 39 गेंदों में शतक जड़ दिया। हेड ने आरसीबी के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं। उन्होंने कुल 41 गेंदों में 9 चौके-8 छक्के ठोक 248.78 की स्ट्राइक रेट से 102 रन कूटे। उनके इस शतक ने सोशल मीडिया पर बड़ा धमाका किया।
सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आए सामने
हेड की धमाकेदार पारी पर फैंस के कई रिएक्शन सामने आए हैं। एक फैन ने रोहित, हार्दिक और फाफ के साथ हेड का फोटो लगाया। जिसमें उसने लिखा- आता माझी सटकली। इसके कैप्शन में फैन ने लिखा- जब ट्रेविस हेड ब्लू जर्सी देखते हैं, तो उनका दिमाग खराब हो जाता है।
वहीं एक फैन ने लिखा- पैशनेट होम क्राउड के सामने 100 मारने की आदत हो गई है।
वहीं एक फैन ने हेड का फोटो शेयर कर लिखा- मनी के लिए भी वैसा ही खेलता हूं। जैसा देश के लिए खेलता हूं।
एक फैन ने तो टी-20 वर्ल्ड कप तक की बात कही। उसने हेड का फोटो डालकर लिखा- सोच रहा हूं आज वर्ल्ड कप का ट्रेलर दिखा दूं।
आग उगल रहा है ट्रेविस हेड का बल्ला
इस तरह के कई मीम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि हेड का बल्ला पिछले कुछ समय से आग उगलता नजर आ रहा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27 मार्च को खेले गए मुकाबले में भी हेड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। उन्होंने इस मैच में ओपनिंग करते हुए 24 गेंदों में 9 चौके-3 छक्के ठोक 258.33 की स्ट्राइक रेट से 62 रन जड़े थे। इस मैच में सन राइजर्स हैदराबाद ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। एसआरएच ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। उसने 20 ओवर में 277 रन का स्कोर बनाया था। अब ये रिकॉर्ड टूट गया है।
ये भी पढ़ें: RCB vs SRH: ट्रेविस हेड ने शतक जड़कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले हैदराबाद के पहले खिलाड़ी बने
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
32 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
39 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines