CK Nayudu Trophy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सीके नायडू ट्रॉफी घरेलू प्रतियोगिता में टॉस को खत्म करने का प्रस्ताव दिया है। मेहमान टीम को यह तय करने का अधिकार होगा कि उसे बल्लेबाजी करनी है या गेंदबाजी। सचिव जय शाह द्वारा अनुमोदन के लिए एपेक्स काउंसिल को सौंपे गए घरेलू क्रिकेट पर प्रस्तावों की एक सीरीज के अनुसार, खेलों के बीच पर्याप्त अंतर बनाने की योजना बनाई गई है, जिसकी पिछले सीजन के दौरान कई राज्य टीम के कप्तानों ने मांग की थी।
नई अंक प्रणाली लागू होगी
जय शाह ने कहा, “सीके नायडू ट्रॉफी मैचों के लिए टॉस को हटा दिया जाएगा। इसके बजाय मेहमान टीम को यह चुनने का अधिकार होगा कि वह पहले बल्लेबाजी करेगी या गेंदबाजी करेगी। उन्होंने अंडर-23 रेड बॉल प्रतियोगिता के लिए एक नई अंक प्रणाली का भी सुझाव दिया। सीके नायडू ट्रॉफी संतुलित प्रदर्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई अंक प्रणाली लागू करेगी। इसमें पहली पारी में बल्लेबाजी और गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए अंक देने के अलावा पहली पारी में बढ़त या सीधी जीत के लिए अंक शामिल हैं।”
रणजी मैचों के बीच गैप बढ़ाया जाएगा
BCCI सचिव ने कहा कि वह रणजी ट्रॉफी के लिए सीके नायडू अंक प्रणाली लागू करने पर भी विचार कर सकते हैं। नोट में कहा गया है, “नई अंक प्रणाली की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए सीजन के अंत में एक समीक्षा की जाएगी, जिसमें अगले सीजन के लिए रणजी ट्रॉफी में इसे लागू करने या न करने पर निर्णय लिया जाएगा।” एपेक्स काउंसिल को दिए गए नोट में कहा गया है, “खिलाड़ियों को रिकवरी के लिए पर्याप्त समय देने और पूरे रणजी में बेहतरीन प्रदर्शन बनाए रखने के लिए मैचों के बीच गैप बढ़ाया जाएगा।”
वनडे, टी20 और मल्टीडे प्रारूपों सहित सभी महिला इंटरजोनल टूर्नामेंटों में टीमों का चयन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। घरेलू सीजन प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होगा, जिसमें राष्ट्रीय चयनकर्ताओं द्वारा चुनी गई चार टीमें शामिल होंगी। इसके बाद पहले पांच लीग मैचों के साथ ईरानी कप और फिर रणजी ट्रॉफी की शुरुआत होगी।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: गुजरात टाइटंस में हुआ बड़ा बदलाव, सुशांत मिश्रा की जगह लेंगे गुरनूर बरार
ये भी पढ़ें: RCB vs DC: अक्षर पटेल करेंगे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी, रिकी पोंटिंग ने लगाई मुहर
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
24 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
40 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines