Team India WTC Final Scenario: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा के मैदान पर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। गाबा टेस्ट का पहला दिन बारिश के नाम रहा। वहीं, अगले चार दिन भी इस टेस्ट मैच पर मौसम की जबरदस्त मार पड़ने वाली है। एडिलेड में मिली हार के बाद टीम इंडिया की डब्ल्यूटीसी फाइनल की राह वैसे ही मुश्किल हो चली है, अब अगर तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा तो रोहित की सेना को खिताबी मुकाबला खेलने के लिए किस्मत का भी साथ चाहिए होगा। आइए आपको विस्तार से समझाते हैं कि ब्रिस्बेन टेस्ट का अंत अगर ड्रॉ पर हुआ, तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलने के लिए टीम इंडिया को क्या करना होगा।
ड्रॉ रहा मैच तो कैसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। टेस्ट के आखिरी तीन दिन भारी बारिश होने की संभावना है। अब अगर सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहता है, तो टीम इंडिया को बचे हुए दो टेस्ट मैचों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। लगातार दो जीत भारतीय टीम को डायरेक्ट डब्ल्यूटीसी फाइनल का टिकट दिला देगी, जहां खिताबी मुकाबले में टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा।
वहीं, अगर टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने में सफल रहती है, तो रोहित की सेना को श्रीलंका का साथ चाहिए होगा। सीरीज को 2-1 से जीतने के बाद टीम इंडिया को यह दुआ करनी होगी कि श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया को कम से कम एक मैच में हरा दे। कहना का मतलब यह है कि श्रीलंका की जीत से भारतीय टीम के लिए डब्ल्यूटीसी फाइनल के दरवाजे खुल जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया की जीत से बिगड़ जाएगा समीकरण
तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद अगर बचे हुए दो मैचों में से एक में ऑस्ट्रेलिया ने जीत का स्वाद चखा, तो टीम इंडिया को पड़ोसी मुल्क यानी पाकिस्तान टीम का साथ चाहिए होगा। भारत को उम्मीद करनी होगी कि पाकिस्तान साउथ अफ्रीका को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से रौंद डाले। इसके साथ ही श्रीलंका भी ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हरा दे। यानी कहानी यह है कि ऑस्ट्रेलिया ने अगर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में एक और टेस्ट मैच में जीत दर्ज की, तो भारतीय टीम की राह मुश्किल हो जाएगी और टीम को किस्मत का साथ चाहिए होगा।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
19 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
48 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines