IND vs ENG Practice Games: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर लगातार उंगली उठ रही है। खासतौर पर सीनियर प्लेयर्स के लचर प्रदर्शन की खूब आलोचना हो रही है। यही वजह है कि कंगारू धरती पर की गई चूक भारतीय टीम इंग्लिश सरजमीं पर नहीं करेगी। टीम लंबे ब्रेक के बाद सफेद जर्सी में अब जून में लौटेगी। टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस सीरीज से पहले इंडिया-ए की टीम इंग्लिश धरती पर 3 चार दिवसीय मैच खेलेगी। खास बात यह है कि इन तीनों मैचों का हिस्सा टीम के सीनियर खिलाड़ी भी होंगे। भारतीय प्लेयर्स को वहां की कंडिशंस में ढालने और मैच प्रैक्टिस को ध्यान में रखते हुए इन मैचों का आयोजन किया जाएगा।
इंग्लैंड में नहीं होगी ऑस्ट्रेलिया वाली गलती
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया दौरे का जब ऐलान हुआ था, तो टीम इंडिया को वहां भी कुछ प्रैक्टिस मैच खेलने थे। हालांकि, बाद में उन्हें कैंसिल कर दिया गया था। इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में मैच प्रैक्टिस की कमी भारतीय टीम के प्रदर्शन में साफतौर पर नजर आई थी। यही वजह है कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बीसीसीआई 3 चार दिवसीय मैच करवाने की तैयारी कर रही है।
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, इन मैचों में विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे सीनियर प्लेयर्स भी खेलते हुए दिखाई देंगे। इन मैचों की बदौलत भारतीय प्लेयर्स इंग्लिश कंडिशंस को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। साथ ही मैच प्रैक्टिस का फायदा टेस्ट सीरीज में भी मिलेगा।
जून में खेली जाएगी टेस्ट सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होना है। सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जाना है। इसके बाद एजबेस्टन में सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में 10 जुलाई से खेला जाना है। वहीं, चौथे मैच की मेजबानी ओल्ड ट्रैफर्ड का मैदान करेगा, जिसकी शुरुआत 23 जुलाई से होगी। सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला 31 जुलाई से ओवल में खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
इंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
23 mins agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
30 mins agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
30 mins agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
58 mins agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
1 hr agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
1 hr agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
2 hrs agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
2 hrs ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
2 hrs agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines