हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: पंत-कुलदीप बाहर, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को महामुकाबला होने वाला है। इस मैच का इंतजार बेसब्री के साथ किया जा रहा है।

विज्ञापन

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है। माना जा रहा है कि कुलदीप यादव और ऋषभ पंत का पत्ता कट जाएगा।

ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी

पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा और शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 वनडे मैचों की सीरीज में शुभमन गिल ने 2 अर्धशतक के अलावा 1 शतक बनाए थे। इसके अलावा रोहित शर्मा ने भी दूसरे मैच में शतकीय पारी खेली थी। दोनों शानदार फॉर्म में भी हैं।

मिडिल ऑर्डर में ये नाम शामिल

वहीं मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर मोर्चा संभाल सकते हैं। अय्यर भी शानदार फॉर्म में हैं और अपनी आखिरी तीन वनडे पारियों में 2 अर्धशतक जमा चुके हैं। इसके अलावा लोअर मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल के अलावा रवींद्र जडेजा मोर्चा संभाल सकते हैं।

विज्ञापन

गेंदबाजी विभाग में बड़ा बदलाव

स्पिन गेंदबाजी विभाग में रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल के अलावा वरुण चक्रवर्ती मोर्चा संभाल सकते हैं। तीनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह मोर्चा संभाल सकते हैं।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

टीम इंडिया का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

रिजर्व खिलाड़ी- यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola