Teams India Can Play in August 2025: भारत और बांग्लादेश के बीच अगस्त 2025 में तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज होने वाली थी। हालांकि, इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि अगस्त 2025 में होने वाली यह श्रृंखला अब सितंबर 2026 में देखने को मिलेगी। फैंस उत्साहित थे कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को नीली जर्सी में देखा जा सकेगा लेकिन अब इसमें पेंच फंस गया है। सीरीज रद्द होने से अब भारत के पास अगस्त और सितंबर का महीना खाली है। कुछ टीम हैं, जिनसे इंडिया वनडे और टी20 सीरीज खेल सकती है।
इंग्लैंड-भारत की सीरीज का 4 अगस्त को होगा अंत
भारत और इंग्लैंड के बीच अभी 5 मैचों की टेस्ट श्रृंखला चल रही है। तीन मुकाबले हो चुके हैं, जहां इंग्लिश टीम 2-1 से आगे है। श्रृंखला का पांचवां मुकाबला 31 जुलाई से 4 अगस्त तक चलने वाला है। इसके बाद भारत की बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज होने वाली थी, जो स्थगित कर दी गई है। अब भारत सीधा अक्टूबर में टेस्ट सीरीज खेलता हुआ नजर आएगा। कुछ टीमों से उनकी सीरीज कराना सही फैसला होगा।
श्रीलंका या इंग्लैंड से खेलेगा भारत?
कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई के सामने प्रस्ताव रखा है कि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज आगे बढ़ाए जाने के बाद वो भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। बीसीसीआई के पास प्रस्ताव को स्वीकारने का बढ़िया मौका है।
इंग्लैंड 4 अगस्त 2025 के बाद सीधा 2 सितंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू करता हुआ नजर आएगा। भारत, इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त में वनडे और टी20 सीरीज खेलने का प्रस्ताव रख सकता है। वैसे भी भारतीय टीम अभी इंग्लैंड में ही है, तो उनके लिए तैयारी करना आसान होगा। खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज के बाद कुछ दिनों का ब्रेक दिया जा सकता है। इसके बाद उनके बीच सीमित ओवरों की श्रृंखला शुरू हो सकती है।
न्यूजीलैंड या वेस्ट इंडीज से भी भिड़ंत हो सकती है
इंग्लैंड और श्रीलंका से बात नहीं बनती, तो फिर भारत को न्यूजीलैंड के साथ श्रृंखला शुरू करने का प्रस्ताव देना चाहिए। न्यूजीलैंड की जिम्बाब्वे के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज होने वाली है, जिसका अंत 11 अगस्त को हो जाएगा। इसके बाद न्यूजीलैंड सीधे अक्टूबर 2025 में मैदान पर उतरेगी। ऐसे में बीसीसीआई न्यूजीलैंड को सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए आमंत्रित कर सकता है।
वेस्ट इंडीज की पाकिस्तान के साथ अगस्त 2025 में टी20 और वनडे सीरीज होने वाली है। इसका 12 अगस्त 2025 को अंत हो जाएगा। इसके बाद इंडीज की अगली सीरीज नेपाल से 27 सितंबर 2025 से शुरू होगी। देखा जाए तो बीसीसीआई द्वारा वेस्ट इंडीज को अगस्त-सितंबर 2025 में सीमित ओवरों की सीरीज का प्रस्ताव दिया जा सकता है।
इन टीमों से भारत की श्रृंखला नहीं है संभव
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज आगे बढ़ गई है, वहीं भारतीय टीम पाकिस्तान से खेलने में रुचि बिल्कुल नहीं लेगी। ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत की अक्टूबर-नवंबर 2025 में सीरीज होने वाली है। इसी वजह से उनके खिलाफ अगस्त में भिड़ना संभव नहीं है, वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवंबर के मध्य से टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज शुरू होगी। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से भारत की सीरीज होने वाली है, तो उनसे अगस्त में खेलने का कोई अर्थ नहीं होगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: प्लेइंग 11 में नहीं खेलने वाला खिलाड़ी बना हार की वजह! दोनों पारियों में जमकर लुटाए रन
संबंधित खबरें
कौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
8 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
20 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines