IND vs ENG 1st T20 Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, भारतीय टीम में फिट होने के बावजूद मोहम्मद शमी को जगह नहीं दी गई है। टीम तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी है। वरुण चक्रवर्ती के साथ अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को अंतिम ग्यारह में जगह दी गई है।
शमी प्लेइंग 11 से बाहर
टी-20 सीरीज के आगाज से पहले हर किसी की निगाहें मोहम्मद शमी पर टिकी हुई थीं। हालांकि, कप्तान सूर्या ने हर किसी को चौंकाते हुए उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया है। हालांकि, सूर्यकुमार ने शमी को टीम से बाहर रखने की कोई वजह नहीं बताई है। बीसीसीआई ने मैच से एक दिन पहले अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें शमी पूरी तरह फिट दिख रहे थे और बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे थे। यही वजह है कि शमी का टीम में ना होना हैरान करने वाला है।
तीन स्पिनर्स को दी जगह
भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग 11 में तीन स्पिनर्स को मौका दिया है। वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल को टीम में जगह दी गई है। वरुण का प्रदर्शन साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई आखिरी सीरीज में कमाल का रहा था। इसके साथ ही वरुण केकेआर की ओर से इस मैदान पर काफी क्रिकेट खेल चुके हैं और आईपीएल में यह उनका होम ग्राउंड भी है। रवि बिश्नोई भी अपनी फिरकी के जाल में इंग्लिश बल्लेबाजों को फंसाने का दमखम रखते हैं। वहीं, अक्षर गेंद के साथ-साथ बल्ले से धमाल मचा सकते हैं।
बैटिंग ऑर्डर में नहीं कोई छेड़छाड़
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजी क्रम में कोई छेड़छाड़ नहीं की है। अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन पारी का आगाज करते हुए दिखाई देंगे। वहीं, नंबर तीन पर एक बार फिर तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है। कप्तान सूर्या नंबर चार पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह के ऊपर मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी होगी। नीतीश कुमार रेड्डी फिनिशर की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
15 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
28 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
40 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines