India vs Oman: एशिया कप 2025 में भारत और ओमान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. भारतीय टीम सुपर-4 में अपनी जगह बना चुकी है. टीम इंडिया के लिए ये मैच महज औपचारिकता है. अब तक भारतीय टीम ने एशिया कप में कमाल का प्रदर्शन किया है. पहले टीम इंडिया ने यूएई के खिलाफ शानदार जीत हासिल की. इसके बाद मेन इन ब्लू ने पाकिस्तान को रौंदा. अब 19 सितंबर को भारतीय टीम ओमान के खिलाफ उतर चुकी है. हालांकि भारतीय टीम ने इस मैच में इतिहास रच दिया.
भारतीय टीम ने हासिल किया खास मुकाम
भारतीय टीम ने ओमान के खिलाफ ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया. ओमान के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम अपना 250वां मुकाबला खेलने के लिए उतरी. भारतीय टीम पाकिस्तान के बाद सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने वाली दूसरी टीम बन गई. भारत से ज्यादा मैच पाकिस्तान ने खेले हैं. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने अब तक 275 टी-20 मैच खेले हैं.
भारतीय टीम ने इससे पहले खेले गए 249 मैच में 166 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि टीम को 71 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं 6 मैच टाई रहे हैं और 6 मैचों का कोई भी नतीजा नहीं निकला है।
2 बार भारत ने जीता विश्व कप
भारत ने अब तक 2 बार टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप 2007 एमएस धोनी की अगुवाई में जीता था, जबकि साल 2024 में भारत ने दूसरा खिताब अपने नाम किया था.
ये भी पढ़ें:-शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड करने वाले शाह फैसल कौन? स्विंग से मचाया हाहाकार
भारत ने बनाए 188 रन
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 188 रन बनाए हैं. टीम की ओर से संजू सैमसन ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 45 गेंदों में 56 रन बनाए. इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में 38 रन बनाए. वहीं तिलक वर्मा ने 29 रनों का योगदान दिया. खास बात ये रही कि टीम इंडिया की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतरे. उन्होंने अपने सभी बल्लेबाजों को पहले बैटिंग के लिए उतारा. इसके बाद भारतीय गेंदबाज पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे.
ये भी पढ़ें:-IND vs Oman: संजू का शॉट बन गया हार्दिक के लिए ‘मनहूस’, अपनी विकेट का सिर्फ तमाशा देखते रह गए पांड्या!
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
26 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
51 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
52 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines