Team India Dubai ODI Record: चैंपियंस ट्रॉफी को जीतने का सपना आंखों में बसाकर टीम इंडिया दुबई पहुंच चुकी है। रोहित के लड़ाके एक बार फिर वर्ल्ड क्रिकेट में छा जाने को बेकरार हैं। बुमराह के ना होने से धक्का जरूर लगा है, लेकिन हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं। 12 साल का सूखा इस बार खत्म होने वाला है। भारतीय टीम के शेर यूएई की धरती पर भी दहाड़ने को तैयार बैठे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित की पलटन को रोक पाना किसी भी विपक्षी टीम के लिए आसान नहीं होगा। यह बात हम नहीं कह रहे, बल्कि टीम इंडिया के बेमिसाल आंकड़े चीख-चीखकर इस बात की गवाही दे रहे हैं कि खिताब इस बार तो अपना ही है।
दुबई में टॉप क्लास रिकॉर्ड
चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मुकाबले टीम इंडिया को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलने हैं। अब अगर आप भी भारतीय क्रिकेट के फैन हैं और इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के चैंपियन बनने की दुआ मांग रहे हैं, तो आप सभी के लिए खुशखबरी है। दुबई में भारतीय टीम ने अभी तक कुल छह मैच खेले हैं और एक में भी हार का मुंह नहीं देखा है। पांच मुकाबले में टीम इंडिया के हाथ जीत लगी है, तो एक मैच टाई रहा है। अब अगर रोहित की सेना दुबई में इसी रिकॉर्ड को बरकरार रखने में सफल रही, तो टीम इंडिया को चैंपियन बनना तय मानिए।
पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड
दुबई के मैदान पर भारतीय टीम की भिड़ंत पाकिस्तान से अब तक दो बार हुई है और दोनों ही मैचों में बाजी रोहित की टोली ने मारी है। यानी पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया इस मैदान पर अजेय रही है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत इस बार 23 फरवरी को होना है। कप्तान रोहित की अगुवाई में भारतीय टीम पड़ोसी मुल्क के खिलाफ अपने इस शानदार रिकॉर्ड को जारी रखना चाहेगी। वनडे फॉर्मेट के आईसीसी इवेंट्स में भारत और पाकिस्तान की आखिरी भिड़ंत 2023 वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से धो डाला था। पाकिस्तान से पहले रोहित की सेना टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 20 फरवरी को बांग्लादेश से भिड़ेगी। टीम इंडिया को अपने सभी मैच एक ही मैदान पर खेलने हैं।
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
19 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
47 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines