Team India Champion: भारत से लेकर दुबई तक आतिशबाजी शुरू हो चुकी है। 140 करोड़ भारतीय फैन्स जश्न में डूब चुके हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम कर लिया है। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को चारों खाने चित करते हुए 4 विकेट से मैदान मारा। कीवी टीम से मिले 252 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम का सेलिब्रेशन मैदान पर ही शुरू हो गया। चौका लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाने वाले रविंद्र जडेजा हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह के साथ गंगनम डांस करते हुए दिखाई दिए। वहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा स्टंप के साथ डांडिया खेलते हुए नजर आए।
जश्न में डूबी टीम इंडिया
जडेजा के बल्ले से निकले चौके के साथ ही भारतीय खेमे में जश्न शुरू हो गया। विराट कोहली चैंपियन बनने के साथ ही ड्रेसिंग रूम की बालकनी में ही उछल पड़े। वहीं, बाकी प्लेयर्स भी ग्राउंड की तरफ दौड़ पड़े। जडेजा हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह के साथ ही बीच मैदान पर गंगनम डांस करते हुए दिखाई दिए। वहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा स्टंप के साथ डांडिया डांस करते हुए नजर आए। सभी भारतीय खिलाड़ियों ने जडेजा और राहुल को गले से लगाया और जीत के जश्न में कूदते हुए दिखाई दिए। कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया को दूसरी आईसीसी ट्रॉफी दिलाने के बाद बेहद खुश नजर आए।
तीसरी बार टीम इंडिया बनी चैंपियन
भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर तीसरी बार कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 251 रन लगाए। भारतीय स्पिनर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कीवी बल्लेबाजों को एक-एक रन के लिए तरसाया। वरुण और कुलदीप ने मिलकर चार विकेट झटके और बीच के ओवर्स में कमाल की गेंदबाजी की। 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। रोहित-गिल ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े। रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए 83 गेंदों पर 76 रन ठोके। नंबर चार पर श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर गजब का संयम दिखाते हुए 62 गेंदों पर 48 रन जड़े। अंतिम ओवरों में केएल राहुल ने 33 गेंदों पर 34 रन जडे़।
संबंधित खबरें
IND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
6 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
53 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines