Rohit Sharma IND vs ENG: टेस्ट और रणजी में बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद रोहित शर्मा से यह उम्मीद की जा रही थी कि वह अपने पसंदीदा वनडे फॉर्मेट में तो बल्ले से रंग जमाते हुए नजर आएंगे। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में फॉर्मेट तो बदला, लेकिन रोहित का हाल वही पुराना वाला रहा। कप्तान साहब की पारी का अंत महज 7 गेंदों में हो गया। हिटमैन कहे जाने वाले रोहित मात्र 2 रन बनाकर सिर झुकाए पवेलियन की ओर चल पड़े। खराब फॉर्म ने रोहित का पीछा नागपुर में भी नहीं छोड़ा।
रोहित फिर फ्लॉप
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा से हर कोई बड़ी पारी की उम्मीद लगाए बैठा था। नागपुर के मैदान पर हिटमैन का रिकॉर्ड भी दमदार रहा था और इस ग्राउंड से वह काफी अच्छे से परिचित भी थे। हालांकि, भारतीय कप्तान ने करोड़ों इंडियन फैन्स का दिल एक बार फिर तोड़ दिया। 7 गेंदों का सामना करने के बाद रोहित सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने। साकिब महमदू की गेंद रोहित के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर हवा में खड़ी हो गई और फील्डर ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। रोहित को एक बार फिर सिर झुकाए हुए मैदान से वापस लौटना पड़ा।
16 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक
रोहित शर्मा के बल्ले से पिछली 16 इंटरनेशनल पारियों में महज एक अर्धशतक आया है। सिर्फ इतनी ही नहीं, बल्कि हिटमैन लास्ट 16 इनिंग्स में से 11 बार दहाई का आंकड़ा तक पार करने में नाकाम रहे हैं। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। हालांकि, माना जा रहा था कि वह अपने फेवरेट वनडे फॉर्मेट में खोई हुई फॉर्म को तलाशने में सफल रहेंगे। हालांकि, कम से कम पहले वनडे में तो ऐसा नहीं हो सका है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित की लगातार गिरती हुई फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट की टेंशन को और बढ़ा दिया है।
संबंधित खबरें
अभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
9 mins agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
1 hr agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
2 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
4 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
5 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines