India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होना है. इस बड़े टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा. हालांकि, अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल नहीं आया, लेकिन भारत–पाकिस्तान मैच की तारीख को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. एशिया कप 2025 के बाद दोनों टीमें पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने दिखेंगी.
भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
ESPNcricinfo के मुताबिक, भारत को पाकिस्तान, USA, नीदरलैंड्स और नामीबिया के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है. टीम इंडिया अपना पहला मैच 7 फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ खेलेगी. फिर 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगी. उसके बाद टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होगा. वहीं, भारत का आखिरी ग्रुप मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा. टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में हर दिन 3 मैच खेले जाएंगे.
कब होगा फाइनल मुकाबला?
7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होगा और 8 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका दोनों इस वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं. पाकिस्तान की टीम अपने सभी मैच कोलंबो या कैंडी में खेलेगी. टूर्नामेंट का फॉर्मेट 2024 वर्ल्ड कप जैसा ही रहेगा, जिसमें 20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी.
इसके बाद सुपर-8 में इन टीमों को फिर दो ग्रुप में बांटा जाएगा, जिनमें चार-चार टीमें होंगी. इन दोनों सुपर-8 ग्रुप की टॉप दो-दो टीमों को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा और फिर फाइनल मुकाबला होगा.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 ऑडिशन की शुरुआत, खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच बनी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025
T20 वर्ल्ड कप 2026 में भिड़ेंगी 20 टीमें
इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, USA, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, इटली, नीदरलैंड्स, नामीबिया, जिम्बाब्वे, नेपाल, ओमान और UAE की टीम शामिल हैं.
बता दें कि, टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान पर उतरेगी. भारत ने बारबाडोस में फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर 2024 T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र की मौत के बाद विराट कोहली ने जारी किया बड़ा बयान, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines