T20 World Cup 2024: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है। इसके बाद भारत में आईपीएल 2024 का आगाज होगा और फिर क्रिकेट फैंस को टी20 विश्व कप 2024 ता इंतजार रहेगा। टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत जून में होने वाली है। इस बार टी20 विश्व कप अमेरिका में खेला जाएगा। वहीं टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा इस पर फैंस की नजरें रहने वाली हैं। इसके अलावा जिसपर पर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं वो हैं टीम इंडिया का विकेटकीपर बल्लेबाज। जिसमें केएल राहुल, जितेश शर्मा, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं लेकिन सेलेक्टर्स इनमें से किसको चुनने वाले हैं ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।
विश्व कप में जगह बनाने के लिए पास करनी होगी IPL 2024 की परीक्षा
बता दें, ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के बाद से लगभग 1 साल से भी ज्यादा समय तक क्रिकेट से दूर रहे। पंत ने आईपीएल 2023 को भी मिस कर दिया था। लेकिन अब पंत पूरी तरह से फिट हो गए हैं और लगातार खुद को आईपीएल 2024 के लिए तैयार कर रहे हैं। दिल्ली के सह-मालिक ने भी इस बात की जानकारी दे दी है कि आईपीएल 2024 से पंत क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। जो फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी होगी। वहीं दूसरी तरफ अगर ऋषभ पंत का आईपीएल 2024 शानदार रहता है तो उनको जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भी टीम इंडिया में चुना जा सकता है।
इसके टीम इंडिया को अब एक और कमाल का विकेटकीपर बल्लेबाज मिल चुका है। जी हां हम बात कर रहे हैं युवा खिलाड़ी ध्रुव जुरेल की। बता दें, ध्रुव जुरेल को इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला। इस मौके को ध्रुव जुरेल ने दोनों हाथों से भुनाया। बल्लेबाजी से लेकर विकेटकीपिंग तक में ध्रुव ने कमाल का प्रदर्शन किया है। ऐसे में अगर आईपीएल 2024 में ध्रुव अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते है तो उनको टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किया जा सकता है।
अभी तक नहीं हुआ टीम इंडिया का चयन
बता दें, टी20 विश्व कप 2024 शुरू होने में अब 100 दिनों से भी कम का समय बच गया है लेकिन अभी तक टीम इंडिया का चयन नहीं हुआ है। टीम इंडिया के सामने अभी विराट कोहली को लेकर दिक्कत खड़ी हो रही है। क्योंकि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि क्या विराट कोहली टी20 विश्व कप 2024 में खेलेंगे? इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज को लेकर भी पेंच फंसा हुआ है। दरअसल जितेश शर्मा भी टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू कर चुके हैं। इस दौरान उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है। लेकिन अब आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत की वापसी और ध्रुव जुरेल के शानदार डेब्यू के बाद सेलेक्टर्स के सामने एक विकेटकीपर को चुनना काफी मुश्किल होने वाला है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रांची टेस्ट में टीम इंडिया को 3 चीजों पर करना होगा फोकस, तब होगी वापसी
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: कौन हैं शोभना आशा? 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, पलट दी हारी बाजी
संबंधित खबरें
PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
7 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
8 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
9 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
9 hrs agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
12 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines