T20 World Cup 2024 WI vs SA: टी20 विश्व कप में आज मेजबान वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच ‘करो या मरो’ का मुकाबला खेला जा रहा है। जो टीम इस मैच को जीतेगी वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी तो हारने वाली टीम विश्व कप से बाहर हो जाएगी। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 135 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने मैच में कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। साउथ अफ्रीका की फील्डिंग के दौरान टीम के दो खिलाड़ियों के बीच कैच लेते वक्त काफी जोरदार भिड़ंत हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राबाड़ा और मार्को जानसेन के बीच भिड़ंत
दरअसल पारी के आठवें ओवर में एक गेंद पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने जोरदार शॉट मारा। गेंद काफी देर तक हवा में रही जिसपर कैच पकड़ने के लिए कागिसो रबाड़ा और मार्को जानसेन दौड़े। इसके बाउंड्री लाइन के पास जाकर ये दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। भिड़ंत के दौरान रबाड़ा के घुटने जानसेन के पेट में जा लगे और मार्को काफी देर तक दर्द में पड़े रहे। इसके बाद को मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा और फिजियो को मैदान में बुलाया गया। दर्द ज्यादा होने के चलते मार्को जानसेन को मैदान से बाहर जाना पड़ा।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: जीतकर भी बाहर हो सकती है ऑस्ट्रेलिया, AFG को करना होगा ये काम
वेस्टइंडीज ने बनाए 135 रन
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रॉस्टन चेस ने सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान रॉस्टन चेस ने 3 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए। इसके अलावा काइल मेयर्स ने 35 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तबरेज शम्सी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
ये भी पढ़ें:- Video: 1 टीम सेमीफाइनल में आई, 1 की हो गई विदाई; 5 के बीच छिड़ी जंग
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: USA के खिलाफ क्रिस जॉर्डन ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
17 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
42 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
43 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines