T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज को साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज खेलनी है। जिसके लिए टीम का ऐलान भी हो चुका है। इस सीरीज से कई बड़े खिलाड़ियों के नाम गायब हैं जिसमें शाई होप, निकोलस पूरन शामिल है। वहीं इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के नए कप्तान की भी घोषणा हो चुकी है। सीरीज का पहला मैच 20 मई को खेला जाएगी। इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की कमान ब्रैंडन किंग के हाथों में सौंपी गई है। ब्रैंडन किंग वेस्टइंडीज टीम के 13वें टी20 कप्तान बन गए हैं।
विश्व कप से पहले खास टी20 सीरीज
वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के लिए टी20 विश्व कप से पहले ये सीरीज काफी अहम है। इस सीरीज में दोनों टीमों को अपनी-अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिलने वाला है। इस सीरीज में आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन, रोवमैन पॉवेल और शिमरोन हेटमायर जैसे खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे। ज्यादातर खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल 2024 में खेल रहे हैं और उनकी टीमें प्लेऑफ में पहुंच गई है। जिसके चलते ये खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली सीरीज से चूक जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RR ने कैसे तय किया अर्श से फर्श तक का सफर, आखिरी 5 मैचों से जारी है जीत की तलाश
सीरीज और विश्व कप में अलग-अलग कप्तान
टी20 विश्व कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज स्क्वाड का पहले ही ऐलान हो चुका है। विश्व कप के लिए टीम की कमान रोवमैन पॉवेल के हाथों में है तो वहीं अब टी20 सीरीज के लिए ब्रैंडन किंग को कप्तान बनाया गया है। चूंकि पॉवेल फिलहाल आईपीएल में राजस्थान के लिए खेल रहे हैं और राजस्थान प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर चुकी है, जिसके चलते वे टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे।
साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम
ब्रैंडन किंग (कप्तान), रोस्टन चेज़, एलिक अथानाज़, जॉनसन चार्ल्स, आंद्रे फ्लेचर, मैथ्यू फोर्डे, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, काइल मेयर्स, ओबेड मैककॉय, गुडाकेश मोती, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वॉल्श।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: पहले प्लेऑफ से बाहर… अब विवादों से घिरे जडेजा, विराट-रोहित के खिलाफ पोस्ट किया लाइक!
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
14 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
14 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
15 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
16 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
16 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines