T20 World Cup 2024 Rinku Singh: जबसे बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है, तबसे रिंकू सिंह के नाम पर काफी चर्चाएं हो रही है। रिंकू सिंह को 15 सदस्यीय टीम में मौका नहीं मिला है, बल्कि उनको रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया है।
सेलेक्टर्स के इस फैसले से फैंस काफी निराश दिख रहे हैं और लगातार सोशल मीडिया पर इसको लेकर सवाल भी पूछ रहे हैं। वहीं अब रिंकू सिंह को उनकी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइजर्स के सह-मालिक और अभिनेता शाहरुख खान का साथ मिला है। टीम इंडिया का स्क्वाड जारी होने के बाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
रिंकू और शाहरुख दिखे एक साथ
बीसीसीआई ने 30 अप्रैल को टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया था। जिसमें रिंकू सिंह का नाम 15 सदस्यीय टीम में नहीं था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी वायरल हो रहा है। जिसमें रिंकू और शाहरुख खान को एक साथ देखा जा सकता है।
ये वीडियो एक एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। दरअसल शाहरुख खान पहले ही कह चुके थे कि रिंकू सिंह अगर टी20 विश्व कप खेलते हैं तो मुझे बहुत ज्यादा खुशी होगी। टी20 विश्व कप के लिए टीम में मौका नहीं मिलने के बाद भी शाहरुख अपनी टीम के खिलाड़ी का पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। ये वीडियो देखकर फैंस भी काफी खुश दिख रहे हैं। कई इंटरव्यू के दौरान शाहरुख, रिंकू की बल्लेबाजी की तारीफ कर चुके हैं।
रिंकू का आईपीएल 2024 नहीं रहा खास
आईपीएल 2024 में केकेआर के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह अभी तक अपनी लय में नजर नहीं आए हैं। कुछ मैचों में रिंकू को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था लेकिन जिन मैचों में उनको मौका मिला उस समय रिंकू कुछ खास बल्लेबाजी नहीं कर पाए। हालांकि आईपीएल 2024 से पहले रिंकू ने टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया था। यहां से फैंस को लगने लगा था कि रिंकू इस बार विश्व कप में जरूर खेलते हुए दिखाई देंगे लेकिन अब फैंस को और इंतजार करना होगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: स्क्वाड जारी होने बाद भी टीम में हो सकता है बदलाव, इस खिलाड़ी के पास आखिरी मौका
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: 5 खिलाड़ियों ने IPL में मचाया धमाल, फिर भी टीम में नहीं मिली जगह
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: इन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका, भड़क गए फैंस; लगातार आ रहे रिएक्शन
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
58 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines