हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC 2024: इन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका, भड़क गए फैंस; लगातार आ रहे रिएक्शन

T20 World Cup 2024 Team India Squad: बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। कई खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिलने से अब फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
t20 world cup 2024 team india squad

T20 World Cup 2024 Team India Squad: आईपीएल 2024 के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 30 अप्रैल को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। अब टीम इंडिया का स्क्वाड सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां एक तरफ कुछ फैंस विश्व कप के लिए इस टीम से संतुष्ट है तो वहीं बहुत से फैंस कुछ खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिलने से काफी नाराज है। नाराज फैंस अब सोशल मीडिया पर इसको लेकर लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

रुतुराज गायकवाड़ को नहीं मिला मौका

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने से फैंस काफी निराश दिख रहे हैं। गायकवाड़ आईपीएल 2024 में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस सीजन अभी तक गायकवाड़ एक शतक भी लगा चुके हैं। आईपीएल 2024 में अभी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गायकवाड़ दूसरे नंबर पर है। उनके बल्ले से इस सीजन अभी तक 9 मैचों में 447 रन निकल चुके हैं। 48 चौके और 13 छक्के भी रुतुराज लगा चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके उनको विश्व कप के लिए टीम में मौका नहीं मिला। जिस पर अब फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

रवि बिश्नोई भी बाहर

रवि बिश्नोई इस साल की शुरुआत में आईसीसी स्पिन गेंदबाज की रैंकिंग में पहले स्थान पर थे। इस उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है। फैंस को पूरी उम्मीद थी कि इस बार विश्व कप के लिए उनको टीम इंडिया में शामिल किया जाएगा लेकिन ऐसा हो न सका। यहां तक की बिश्नोई को रिजर्व खिलाड़ी की लिस्ट में भी शामिल नहीं किया गया। हालांकि आईपीएल 2024 में बिश्नोई का प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है 9 मैचों में उनके नाम महज 5 ही विकेट दर्ज है।

विज्ञापन

केएल राहुल

विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के विश्व कप में खेलने को लेकर काफी चर्चाएं चल रही थी। हालांकि इस बार उनके लिए टीम में जगह बना पाना भी उतना आसान नहीं था क्योंकि इस बार राहुल की टक्कर ऋषभ पंत और संजू सैमसन जैसे इनफॉर्म खिलाड़ियों से थी। आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत और संजू सैमसन कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि राहुल का प्रदर्शन भी ठीकठाक रहा है लेकिन वो टीम में जगह बना पाने में कामयाब न हो सके।

ये भी पढ़ें:- LSG vs MI: मयंक यादव की चोट पर आया बड़ा अपडेट, खुद कोच ने दी जानकारी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ ऐलान, पैट कमिंस नहीं इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola