Team India Jersey: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की जर्सी कैसी होगी, इसे लेकर कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, लेकिन अब भारतीय टीम की नई जर्सी आधिकारिक रूप से रिवील कर दी गई है। एडिडास ने सोमवार को इसका एक वीडियो जारी कर आधिकारिक ऐलान किया। इसके साथ ही टीम इंडिया की जर्सी को लेकर सभी अटकलें खत्म हो गई हैं।
चार रंगों का समावेश
एडिडास की ओर से जारी वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम के खिलाड़ी वार्मअप कर रहे होते हैं, इतने में एक हेलीकॉप्टर नई जर्सी को हैंगर पर टांगकर लाता है। जिसे देख सभी खिलाड़ी चौंक जाते हैं। टीम इंडिया की नई जर्सी में भगवा, हरा, सफेद और नीले रंग का समावेश देखा जा सकता है।
जर्सी पर बना एक स्टार
कॉलर पर जहां भगवा, सफेद और हरा रंग दिख रहा है तो वहीं कंधों पर नारंगी रंग के साथ सफेद धारियां नजर आई हैं। इसके साथ ही पूरी जर्सी नीली है। जिस पर हल्की धारियां भी हैं। जर्सी पर एक स्टार भी बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: स्कॉटलैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ियों की 2 साल बाद वापसी
5 जून को होगा पहला मुकाबला
आपको बता दें कि टीम इंडिया अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 5 जून को करेगी। पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। इसके बाद 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला होगा। इसके बाद टीम इंडिया अमेरिका के खिलाफ 12 जून को मुकाबला खेलेगी। फिर 15 जून को कनाडा के खिलाफ मैच होगा। भारतीय टीम ग्रुप ए में शामिल है। जिसमें 5 टीमें हैं। इसमें भारत, कनाडा, आयरलैंड, पाकिस्तान और मेजबान अमेरिका शामिल हैं।
गौरतलब है कि एडिडास को पिछले साल बीसीसीआई ने किट स्पॉन्सर बनाया था। बीसीसीआई ने 23 मई, 2023 को ये साझेदारी की थी। कंपनी की ओर से तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग जर्सी बनाई जाती हैं।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाकिस्तान को लग सकता है बड़ा झटका, मोहम्मद आमिर की वीजा समस्या ने बढ़ाई टेंशन
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines