Afghanistan vs South Africa Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। टीम ने सेमीफाइनल तक के सफर में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश जैसी टीमों को हराया है। सेमीफाइनल में अब अफगानिस्तान का सामना साउथ अफ्रीका से होना है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 27 जून को c के ब्रायन लारा स्टेडियम में होगा। तो आइये जानते हैं कि सेमीफाइनल में त्रिनिदाद के मैदान की पिच कैसी रहेगी।
जानें किसे मिलेगी मदद
टी20 वर्ल्ड कप 2024 अभी तक बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाएं हैं। उन्हें रन बनाने के लिए जूझना पड़ा है। त्रिनिदाद की पिच पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में यहां पर चार मैच खेले हैं। इन चार मैचों में कोई भी टीम 50 रनों से ज्यादा का स्कोर नहीं बना पाई है। अफगानिस्तान की टीम यहां पर एक मैच खेल चुकी है। अफगानिस्तान का सामना यहां पर पापुआ न्यू गिनी से हुआ थ। इस मैच में अफगानिस्तान ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी।
अगर पिच में थोड़ी सी भी मदद मिलती है तो साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएगी। अफगानिस्तान के पास राशिद खान, मोहम्मद नबी और नूर अहमद जैसे स्टार स्पिनर्स हैं। यहां पर अभी तक कुल 11 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमे 4 बार पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम जीती है। जबकि 7 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए टीमों को जीत मिली है।
यहां देखें आंकड़े
- पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 4
- पहले गेंदबाजी करते हुए जीते मैच- 7
- फर्स्ट इनिंग का एवरेज स्कोर- 135 रन
- दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 122 रन
- सबसे बड़ा स्कोर- इंग्लैंड 167 रन
- सबसे कम स्कोर- युगांडा 40 रन
- सबसे कम स्कोर डिफेंड- वेस्टइंडीज 149 रन
- सबसे कम स्कोर डिफेंड- वेस्टइंडीज 149 रन
- T20 वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:
अफगानिस्तान – रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नईब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नांगेयालिया खारोटे, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, नजीबुल्लाह जादरान, फरीद अहमद मलिक , हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद इशाक
दक्षिण अफ्रीका – रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी, गेराल्ड कोएत्जी, रयान रिकेलटन, ब्योर्न फोर्टुइन, ओटनील बार्टमैन
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
24 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
44 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines