T20 World Cup 2024 Shubman Gill: आईपीएल 2024 के बीच अब जल्द ही बीसीसीआई टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। ऐसे में हर खिलाड़ी चाहता है कि उसका चयन टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में हो। हालांकि जो खिलाड़ी आईपीएल में इस बार कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं बीसीसीआई सेलेक्टर्स उनको टीम इंडिया में मौका दे सकते हैं। वहीं अब गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चुने जाने को लेकर बड़ी बात कही है।
विश्व कप में खेलना चाहते हैं शुभमन गिल
टी20 विश्व कप 2024 में खेलने को लेकर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने पीटीआई से बातचीत करते हुए बताया कि मेरा ध्यान आईपीएल पर है मैं अपनी टीम के लिए अच्छा करना चाहता हूं। मैं ये सोचता हूं अपनी टीम के लिए अच्छा कैसे करूं, जिससे टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी मदद मिले। अगर टी20 विश्व कप के लिए मुझे चुना जाना है तो वो चुना ही जाएगा। एक खिलाड़ी के रूप में सब चाहते हैं कि वो विश्व कप में खेले और मैं भी अपने देश के लिए ये करना चाहता हूं। मैनें पिछले साल विश्व कप खेला था, मेरे पास भी थोड़ा अनुभव है। फिर भी मैं अतना आगे का नहीं सोच रहा हूं।
इस सीजन अच्छी फॉर्म में दिख रहे गिल
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल आईपीएल 2024 में अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। अभी तक गिल ने 9 मैचों में 146 के स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 27 चौके और 9 छक्के लगाए हैं। वहीं गिल की टीम गुजरात ने इस सीजन 9 मैचों में से 4 में जीत और 5 में हार का सामना किया है।
फिलहाल अभी गुजरात टाइटंस भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है। फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में गुजरात की टीम सातवें नंबर पर है। गुजरात को अब अपना अगला मुकाबला 28 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ अहमदाबाद में खेलना है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: 6 टीमों के बीच प्लेऑफ की लड़ाई, 3 की लगभग तय विदाई
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘टीम आपसे ऐसी उम्मीद नहीं करती..’ विराट कोहली पर भड़के पूर्व दिग्गज
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RCB की जीत में स्वप्निल सिंह का इम्पैक्ट, ये हैं SRH की हार के 3 गुनहगार
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
8 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
48 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines