T20 World Cup 2024 Scotland Squad: वेस्टइंडीज और यूएसए में जून में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए ज्यादातर टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। सोमवार को विश्व कप के लिए स्कॉटलैंड की टीम ने स्क्वाड का ऐलान किया। टीम में धाकड़ खिलाड़ियों की दो साल बाद वापसी हो गई है। टॉप ऑर्डर बल्लेबाज माइकल जोन्स और फास्ट बॉलर ब्रैड व्हील ने वर्ल्ड कप के लिए टीम में वापसी की है।
रिची बेरिंगटन करेंगे कप्तानी
दोनों ने आखिरी बार T20 विश्व कप 2022 में खेला था। वह नीदरलैंड में होने वाली आगामी T20I ट्राय सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि उन्हें T20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। टीम की कप्तानी रिची बेरिंगटन करेंगे।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाकिस्तान को लग सकता है बड़ा झटका, मोहम्मद आमिर की वीजा समस्या ने बढ़ाई टेंशन
लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे खिलाड़ी
माइकल जोन्स ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला करीब दो साल पहले अक्टूबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। हालांकि इसके बाद से वह घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं ब्रैड व्हील की बात करें तो उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच मार्च में कनाडा के खिलाफ खेला था। ये एक वनडे मुकाबला था। जबकि टी-20 इंटरनेशनल करीब दो साल पहले अक्टूबर में खेला।
स्कॉटलैंड टीम के मुख्य कोच डग वॉटसन ने कहा, “माइकल जोन्स और ब्रैड व्हील का उपलब्ध होना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। पिछले T20 विश्व कप का उनका अनुभव टीम के काम आएगा।”
स्कॉटलैंड की विश्व कप टीम:
रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, ब्रैड करी, क्रिस ग्रीव्स, ओली हेयर्स, जैक जार्विस, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, सफयान शरीफ, क्रिस सोल, चार्ली टियर, मार्क वॉट, ब्रैड व्हील।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज में होगा टूर्नामेंट, जानें इन देशों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के मैच कब-कब होंगे, देखें पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
23 mins agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
56 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
1 hr agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
2 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
3 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
4 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
12 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
12 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
12 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines