हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SA vs AFG : पहली बार फाइनल में साउथ अफ्रीका, विश्व कप से बाहर हुआ अफगानिस्तान

SA vs AFG : साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच को साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से जीतकर फाइनल में जगह बना ली है।

विज्ञापन
sa vs afg

SA vs AFG : टी20 विश्व कप में आज सेमीफाइल का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच त्रिनिदाद में खेला गया है। इस मैच को साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ अब साउथ अफ्रीका की टीम टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।  मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद साउथ अफ्रीका की घातक गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान की टीम महज 56 रनों पर ढेर हो गई। अफगानिस्तान के 10 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। 57 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने 8.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

साउथ अफ्रीका की खतरनाक गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका की तरफ से मैच में काफी खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली। मार्को जानेसन और तबरेज शम्सी ने 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा रबाड़ा और एनरिक ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। पहले ओवर से ही अफ्रीका के गेंदबाजों ने विकेट चटकाने शुरू कर दिए थे। अफगानिस्तान की पूरी टीम 11.5 ओवर में ही ढेर हो गई।

ऐसी रही अफगानिस्तान की बल्लेबाजी

अफगान के इनफॉर्म बल्लेबाज गुरबाज भी इस मैच में खास कमाल नहीं कर पाए। गुरबाज बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद गुलबदीन नायब 9 रन बनाकर आउट हुए। चौथे ओवर में कागिसो रबाड़ा ने अफगानिस्तान को 2 बड़े झटके दिए, पहले इब्राहिम जादरान और फिर मोहम्मद नबी आउट हुए। साउथ अफ्रीका की तरफ से मैच में काफी शानदार गेंदबाजी देखने को मिल रही है। अफगानिस्तान का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पा रहा है। 10 ओवर में 50 रनों के अंदर ही अफगानिस्तान ने 8 विकेट खो दिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़े:- SA vs AFG Semi Final: तोते ने बताया कौन जीतेगा सेमीफाइनल, चोंच से चुना इस टीम का नाम

ये भी पढ़े:- T20 World Cup 2024: सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान होंगे अलग-अलग नियम, इन टीमों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola