T20 World Cup 2024 PAK Vs USA: टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही है। पाक टीम को अपने पहले ही मैच में यूएसए से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद बाबर आजम की टीम का जमकर मजाक बन रहा है वहीं अब फैंस टीम के नए हेड कोच गैरी कर्स्टन को लेकर भी काफी मजेदार पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। विश्व कप से पहले गैरी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए हेड कोच बने थे। वहीं अब टीम की विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ऐसी शुरुआत काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।
गैरी कर्स्टन पर फैंस का रिएक्शन
विश्व कप में गैरी कर्स्टन पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनकी कोचिंग में टीम पहला ही मुकाबला हार गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी मीम्स वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि अगर ये गैरी कर्स्टन 1-2 साल और पाकिस्तान टीम के साथ रह गए, तो पागल हो जाएंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा गैरी कर्स्टन के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है, लेकिन क्या उन्होंने पाकिस्तान टीम में कोच के तौर पर शामिल होकर कोई गलती की है। आने वाले साल बहुत डरावने होने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- PAK Vs USA: क्रिकेट मैदान पर फिर विवाद, पाकिस्तानी गेंदबाज पर लगा गेंद से छेड़छाड़ का आरोप
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा मुझे गैरी कर्स्टन के लिए बुरा लग रहा है। उन्होंने भारत के साथ विश्व कप जीता, लेकिन अपनी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए वे पाकिस्तान जैसी नासमझ टीम में शामिल हो गए। उनका ट्रैक रिकॉर्ड बहुत बढ़िया था और दुनिया भर में उनका सम्मान था लेकिन इस बार उन्होंने गलत टीम चुनी।
USA ने PAK को सुपर ओवर में दी मात
पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेले गए मैच का रिजल्ट सुपर ओवर में निकाला गया। 20-20 ओवर में दोनों टीमें बराबर-बराबर रन बना पाई थी। जिसके बाद सुपर ओवर में यूएसए ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 20 रन का लक्ष्य रखा था और पाक टीम महज 13 रन ही बना सकी थी। जिसके चलते यूएसए ने मैच को अपने नाम कर लिया। इस टूर्नामेंट में यूएसए की ये लगातार दूसरी जीत है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: पाकिस्तान के पास आखिरी मौका, इन 2 रास्तों से कर सकता है क्वालीफाई
ये भी पढ़ें:- USA Vs PAK: ‘भूख लगी थी इसलिए अंडा बना दिया..’ शून्य पर आउट हुआ पाक खिलाड़ी, फैंस ने लिए मजे
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines