New Zealand Super 8 Qualification Scenario: टी-20 वर्ल्ड कप में एक के बाद एक बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को वेस्ट इंडीज ने न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर उसे बड़ा झटका दिया। न्यूजीलैंड की टीम 150 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई और 13 रनों से मुकाबला हार गई। कीवी टीम इस हार के बाद वर्ल्ड कप से लगभग बाहर मानी जा रही है। हालांकि वह बाहर नहीं हुई है। वह अब भी सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर सकती है। आइए जानते हैं कैसे…
न्यूजीलैंड इस तरह करेगी सुपर-8 के लिए क्वालीफाई
न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप-सी में शामिल है। इस ग्रुप से वेस्ट इंडीज 3 मैचों में जीत के बाद 6 अंकों के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। अफगानिस्तान इस ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। उसके पास 4 अंक और +5.225 का नेट रन रेट है। युगांडा की टीम तीसरी 3 मैचों में से एक में जीत के बाद 2 अंक और -4.217 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। पापुआ न्यू गिनी 2 मैचों में 2 हार के बाद चौथे स्थान पर आ गई है। उसके पास -0.434 नेट रन रेट है। न्यूजीलैंड की टीम दो मैचों में हार के बाद शून्य अंक और -2.425 के नेट रन रेट के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। वह पॉइंट्स टेबल में भले ही सबसे नीचे हो, लेकिन उसे अब भी एक मौका मिल सकता है।
अगले दोनों मैचों में दर्ज करनी होगी जीत
न्यूजीलैंड को सुपर-8 में क्वालीफाई करने के लिए 15 जून को युगांडा और 17 जून को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। कीवी टीम इन टीमों के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर 4 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान तक पहुंचकर क्वालीफाई कर सकती है। हालांकि इसके बावजूद उसे ये उम्मीद करनी होगी कि अफगानिस्तान की टीम पापुआ न्यू गिनी और वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाले अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से हार जाए।
ये भी करनी होगी उम्मीद
वहीं ये भी उम्मीद करनी होगी कि युगांडा और पापुआ न्यू गिनी की टीम अपने मुकाबले हार जाएं। इससे न्यूजीलैंड की टीम इन तीनों टीमों से ऊपर 4 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ सुपर-8 में क्वालीफाई कर सकती है। हालांकि अफगानिस्तान का पापुआ न्यू गिनी से हारना नामुमकिन है। ऐसे में माना जा रहा है कि ग्रुप-सी से वेस्ट इंडीज के साथ अफगानिस्तान क्वालीफाई कर सकती है। कुल मिलाकर न्यूजीलैंड की किस्मत दूसरी टीमों के प्रदर्शन के भरोसे है। देखना होगा कि इस बड़ी टीम के साथ क्या होता है।
ये भी पढ़ें: क्या विराट के आउट होने पर गुस्से में आगबबूला हुईं अनुष्का? शख्स को फटकार लगाती आईं नजर
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: जिस मैदान में भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, वो 6 हफ्ते में हो जाएगा धवस्त
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘सुपर-8, सेमीफाइनल और उम्मीद…’ विराट की खराब फॉर्म पर पूर्व दिग्गज का रिएक्शन
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
47 mins agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
1 hr agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
1 hr ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
1 hr agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
2 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
2 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines