T20 World Cup 2024: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की टी20 विश्व कप 2024 से पहले मुश्किलें थोड़ी बढ़ने लगी है। विश्व कप से पहले टीम को आयरलैंड का दौरा करना है जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए पाक टीम जल्द ही आयरलैंड के लिए रवाना होने वाली है लेकिन अभी तक तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को अभी तक वीजा नहीं मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद आमिर वीजा समस्या के चलते आयरलैंड सीरीज नहीं खेल पाएंगे।
ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट के एक अधिकारी का कहना है कि मेहमान टीम के खिलाड़ियों को समय पर वीजा दिलाना मेजबान देश की जिम्मेदारी है। अभी तक ये भी तय नहीं हुआ है कि आखिर कब तक मोहम्मद आमिर को वीजा मिलेगा। इस सीरीज के बाद पाकिस्तान टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज के लिए भी मोहम्मद आमिर को वीजा मिलना काफी मुश्किल है।
विश्व कप के लिए भी होगी मुश्किल
आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज के बाद पाकिस्तान टीम को जून में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलना है। ऐसे में अभी तक ये सुनिश्चित नहीं हो पाया है कि कब तक तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के वीजा की समस्या को दूर किया जाएगा। अगर इन दोनों सीरीज को लेकर यात्रा करने के लिए आमिर को वीजा नहीं मिल पाता है तो आगामी विश्व कप की यात्रा भी आमिर के लिए काफी मुश्किल हो सकती है। जो पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।
संन्यास के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी
मोहम्मद आमिर ने साल 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। दरअसल आमिर पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था, जिसका असर उस वक्त उनके करियर पर देखने को मिला था। इसके बाद से आमिर लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे। पीएसएल के पिछले सीजन में आमिर ने कमाल की गेंदबाजी की थी। इसके बाद आमिर ने अपना इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास वापस लेकर फिर से पाक टीम में वापसी की।
ये भी पढ़ें:- DC vs RR: ‘जैसे दूध में मक्खी पड़ी…’ संजू सैमसन के विकेट पर सिद्धू हैरान
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: संजू के विकेट पर DC के मालिक का ऐसा रिएक्शन देख भड़के फैंस, पार्थ जिंदल की लगा दी क्लास
ये भी पढ़ें;- IPL 2024: दिल्ली की जीत से प्वाइंट्स टेबल में हलचल, SRH और LSG की बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
22 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines