T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान अमेरिकी टीम को रन बैकफुट पर खेलने के लिए मजबूर कर दिया। टूर्नामेंट में आयरलैंड और पाकिस्तान जैसी टीम को हराकर उलटफेर करने वाली अमेरिकी टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे संघर्ष करती हुई दिखाई दी। अमेरिकी टीम के बल्लेबाज 1-1 रन के लिए जूझते हुए नजर आए। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने मेजबान टीम को 20 ओवर में 110 रन के स्कोर पर रोक दिया। मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से फैन्स का दिल जीता तो वहीं, अर्शदीप सिंह ने इस मैच में इतिहास रच दिया। आइये जानते हैं अर्शदीप सिंह ने कौन सा कीर्तिमान अपने नाम किया है?
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: चैंपियन टीमों का पत्ता काट सुपर-8 में एंट्री को तैयार ये 2 छोटी टीमें, एक का पहला ही सीजन
ये भी पढ़ें: India vs USA: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
अर्शदीप ने किया ऐसा प्रदर्शन
अर्शदीप सिंह ने भारतीय गेंदबाजी की कमान संभालते हुए पारी का पहला ओवर डाला। पारी की पहली ही गेंद पर अर्शदीप सिंह ने यूएसए के बल्लेबाज शायान जहांगीर का विकेट ले लिया। इसके बाद इसी ओवर की अंतिम गेंद पर अर्शदीप सिंह ने अमेरिकी बल्लेबाज एंड्रीज गौस का भी विकेट लेकर अमेरिकी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने अपने स्पेल में 2 विकेट और हासिल किए। ये विकेट नीतीश कुमार और हरमीत सिंह के थे। इस तरह भारतीय गेंदबाज ने अपने स्पेल के 4 ओवर में 4 विकेट हासिल किए और महज 9 रन दिए। अर्शदीप का इकॉनमी रेट 2.2 का रहा।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या टीम इंडिया वर्ल्ड कप से हो सकती है बाहर? जानें ये समीकरण
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: जसप्रीत बुमराह पर मजे ले रहे थे बाबर आजम, यॉर्कर किंग ने वर्ल्ड कप में तोड़ डाला घमंड
ये रिकॉर्ड किया अपने नाम
अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए 9 रन देकर 4 विकेट लिए। ऐसा करके वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम की ओर से सबसे शानदार स्पेल (Best Bowling Figure) करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप सिंह से पहले ये रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम दर्ज था। रविचंद्रन अश्विन ने 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 3.2 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लिए थे। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे शानदार स्पेल का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाड़ी अजंता मेंडिस के नाम दर्ज है। मेंडिस ने 2012 के वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 ओवर में 8 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
34 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
35 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines