T20 World Cup 2024 Rohit Sharma: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 7 रनों से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। रोहित शर्मा की कप्तान में टीम इंडिया ने पहली बार विश्व कप का खिताब जीता। एक समय मैच पर साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है जो रेहित के एक गलत फैसले का नतीजा था। जिसके बाद लग रहा था कि टीम इंडिया एक बार फिर से फाइनल मुकाबला हार जाएगी।
अक्षर को 15वां ओवर देना
इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी के दौरान अक्षर पटेल सबसे महंगे साबित हुए। अक्षर पटेल को रोहित शर्मा ने 15वां कराया था जो काफी महंगा साबित हुआ था। जबकि हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा के ओवर भी बचे थे। हालांकि अक्षर ने इससे पहले अच्छा ओवर किया था और 15वें ओवर से पहले अक्षर एक विकेट भी अपने नाम कर चुके थे।
इसके चलते ही रोहित ने अक्षर को 15वां ओवर देना सही समझा था। 15वें ओवर में अक्षर ने 14 रन खर्च किए थे। जिसमें 2 छक्के, 2 चौके और 2 वाइड बॉल शामिल थी। इस ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी लग रहा था।
हार्दिक ने कराया था अच्छा कमबैक
15 ओवर के बाद लग रहा था कि अब साउथ अफ्रीका आसानी से इस मैच को जीत लेगी। इसके बाद टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या को 16वें ओवर थमाया गया। इस ओवर में हार्दिक ने मैच को ही पलट दिया था। इस ओवर में हार्दिक ने साउथ अफ्रीका के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को आउट किया। क्लासेन इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे और उस समय टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए क्लासेन का विकेट जरूरी थी। जो हार्दिक ने दिलाया।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: जीत के बाद सबसे पहले इस खिलाड़ी से गले मिले विराट, WC का नहीं खेला एक भी मैच
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘मेरी हार्टबीट बढ़ गई…’, एमएस धोनी ने टीम इंडिया की जीत पर किया रिएक्ट
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines