IND vs ENG Guyana Weather Latest Update: भारत-इंग्लैंड के बीच गुयाना में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से टी-20 विश्व कप का सेमीफाइनल-2 मुकाबला खेला जाएगा। इस महामुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि राहत की खबर ये है कि गुयाना में 10 मिनट की भारी बारिश के बाद अब ये रुक गई है। इससे टॉस में थोड़ी देरी होने की संभावना है। आधिकारिक तौर पर अब से 18 मिनट बाद टॉस होगा। गुयाना में रुक-रुककर बारिश हो रही है। थोड़ी देर पहले एक बार फिर शुरू हो गई थी। फिलहाल मैदान के बाहर और अंदर पानी भरा हुआ है। ऐसे में इस मैच के देरी से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
बारिश रुकी, लेकिन मैदान गीला
न्यूज एजेंसी एएनआई ने गुयाना के स्टेडियम का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि स्टेडियम के बाहर पानी जमा हुआ है। वीडियो स्टेडियम के बाहर का है। इसमें जगह-जगह पानी देखा जा सकता है। खेल पत्रकार विमल कुमार ने गुयाना में बारिश का वीडियो शेयर किया था। उन्होंने बताया कि सुबह से बारिश हो रही है। फिलहाल दोनों टीमें वैन्यू पर पहुंच गई हैं।
दिनेश कार्तिक ने शेयर किया अपडेट
पिच का एक फोटो भी सामने आया है। जिसमें ग्राउंड्समैन को इसे सुखाते हुए देखा जा सकता है। भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने भी इस मैदान के कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं। कार्तिक ने इन वीडियोज को शेयर कर बताया है कि आसमान साफ है और कवर हटाए जा रहे हैं। कार्तिक के अनुसार मुकाबले के लिए अच्छी खबर नजर आ रही है। इस मैच के पूरा होने की उम्मीद है।
इससे पहले कार्तिक ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें बारिश की वजह से मैदान पूरी तरह से गीला नजर आ रहा था। हालांकि अब मैच होने की उम्मीद है, लेकिन मैदान गीला होने की वजह से टॉस में देरी हो सकती है।
बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो टीम इंडिया खेलेगी फाइनल
अगर गुयाना में दोबारा बारिश आती है तो मैच के ओवर कम किए जा सकते हैं। रात 12 बजे बाद ओवरों में कटौती होना शुरू हो जाएगी। इस मैच के लिए रिजर्व डे नहीं है, लेकिन 250 मिनट यानी करीब 4 घंटे का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा। अगर फिर भी बारिश नहीं रुकती है तो इंग्लैंड को झटका लगेगा और भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहला सेमीफाइनल जीतकर फाइनल का सफर तय कर लिया है। देखना होगा कि भारत-इंग्लैंड में से कौनसी टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ती है।
ये भी पढ़ें: IND Vs ENG: गुयाना की पिच पर कितने बन सकते हैं रन? जान लें पिछले 5 मैचों का पूरा हाल
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: कितने बजे तक हो सकता है 10-10 ओवर का मैच? सामने आया बड़ा अपडेट
ये भी पढ़ें: IND Vs ENG: गुयाना में भारी बारिश, टेंशन में इंग्लैंड; ICC पर भड़का पूर्व दिग्गज
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अब तक जो नहीं हुआ क्या सेमीफाइनल में करेंगे रोहित शर्मा? देखें संभावित Playing 11
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
24 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
28 mins agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
34 mins agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
1 hr agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
4 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
5 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines