T20 World Cup 2024 में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को ये ऐतिहासिक जीत दिलाई है। इस मैच को जीतने के बाद अफगानिस्तान को चारों ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। लेकिन अफगानिस्तान के एक खिलाड़ी ने इस मैच में ऐसा “ड्रामा” किया है जो अफगानिस्तान के लिए सेमीफाइनल में बहुत भारी पड़ सकती है। ये खिलाड़ी अफगानिस्तान का स्टार खिलाड़ी है। आइए जानते हैं इस खिलाड़ी ने क्या ड्रामा किया है और ये गलती अफगानिस्तान को मुश्किल में कैसे डाल सकती है।
गुलबदीन नईब ने किया “ड्रामा”
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे इस मैच में रुक-रुक कर बारिश आ रही थी। बारिश के दौरान मैच रोक दिया जा रहा था और रुकने के बाद मैच फिर से शुरू हो रहा था। अफगानिस्तान की ओर से 12वां ओवर करने आए गेंदबाज नूर अहमद ओवर की 3 गेंद फेंक चुके थे। इस बीच अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्राट ने खिलाड़ियों को बारिश का इशारा किया।
उनके इशारे से साफ था कि खेल को धीमा कर देना है। क्योंकि उस समय अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश से डकवर्थ लुइस नियम में आगे थी। बारिश के कारण मैच रुकता तो अफगानिस्तान को जीत मिल जाती। इस इशारे के ठीक अगले ही पल अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी गुलबदीन नईब पैर के निचले हिस्से को पकड़कर मैदान पर गिर गए। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्हें असहनीय दर्द हो रहा है। इसके बाद उन्हें सपोर्ट स्टाफ की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया। उनकी जगह नजीबुल्लाह जादरान फील्डिंग करने मैदान पर आए।
ये भी पढ़ें:- T20 विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर, सेमीफाइनल में पहुंची अफगानिस्तान, AUS हुई बाहर
अगले ही ओवर में आ गए वापस
गुलबदीन नईब के जाने के बाद ही बारिश होने लगी, जिससे मैच रुक गया। मैच में एक ओवर की कटौती कर दी गई। बांग्लादेश को यहां से जीतने के लिए 19 ओवर में 114 रन का टॉर्गेट मिला। 13वां ओवर शुरू हुआ तो गुलबदीन नईब फिर से मैदान में आ गए। उन्होंने 15वां और 17वां ओवर डाला। इन दो ओवरों में गुलबदीन ने 7 रन दिए और तस्कीन अहमद का विकेट हासिल किया। इससे अफगानिस्तान की जीत की राह आसान हुई।
ये भी पढ़ें:- AFG vs BAN: गुलबदीन की चोट या नौटंकी, क्या मैच जीतने के लिए अफगानिस्तान ने की बेईमानी?
ये “ड्रामा” पड़ सकता है भारी
अफगानिस्तान की टीम भले ही ये मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई हो लेकिन उसे गुलबदीन नईब का ये ड्रामा बहुत भारी पड़ सकता है। क्रिकेट में बल्लेबाजी या गेंदबाजी के दौरान किसी भी तरह से अगर समय की बर्बादी की जाती है तो उसे दंडनीय अपराध माना जाता है। ऐसे में अगर ICC इस केस का रिव्यू करता है और गुलबदीन नईब दोषी पाए जाते हैं तो उनपर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। ICC के नियमों के मुताबिक किसी भी फील्डर की ओर से मैच में समय की बर्बादी की जाती है तो मैच के दौरान अंपायर गेंदबाज या कप्तान पर एक्शन ले सकते हैं। नियमों में इस अपराध की सजा के तौर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम को अतिरिक्त 5 रन दिए जाने और गेंद को डेड किए जाने का नियम है। लेकिन अगर मैच खत्म हो गया है तो अंपायर इस घटना की जांच करेंगे और अगर जांच की रिपोर्ट के आधार पर दोष सिद्ध होता है तो गेंदबाज, टीम या कप्तान पर एक्शन लिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- T20 विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर, सेमीफाइनल में पहुंची अफगानिस्तान, AUS हुई बाहर
गेंदबाज पर लग सकता है बैन
ICC अगर गुलबदीन नईब को दोषी पाता है तो उन पर या पूरी टीम पर एक्शन ले सकता है। खिलाड़ियों की मैच फीस में कटौती के अलावा ICC गुलबदीन नईब को 1 मैच के लिए प्रतिबंधित भी कर सकती है। अगर गुलबदीन पर 1 मैच का प्रतिबंध लगा तो अफगानिस्तान को ये बहुत भारी पड़ेगा। गुलबदीन ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 7 मैचों में 7 विकेट हासिल किए हैं। साथ ही 81 रन भी बनाए हैं। ऐसे में अफगानिस्तान को ये गलती बहुत नुकसान पहुंचा सकती है।
ये भी पढ़ें:- AFG vs BAN: गुलबदीन की चोट या नौटंकी, क्या मैच जीतने के लिए अफगानिस्तान ने की बेईमानी?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
23 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
57 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines