Suryakumar Yadav: टीम इंडिया आज न्यूजीलैंड के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतना चाहेगी। वहीं टी20 टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर बड़ी बात कही है। गंभीर के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए, सूर्यकुमार ने खुलासा किया कि केकेआर के पूर्व कप्तान ने उनसे नेतृत्व के बारे में बात की और उन्होंने उनसे बहुत कुछ सीखा।
क्या बोले सूर्यकुमार यादव?
‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में बोलते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा “जब मैं केकेआर के साथ था, तो वह हमेशा मुझसे नेतृत्व के बारे में बात करते थे, मैदान पर कैसे खेलना है, मैदान के बाहर क्या करना है, शायद एक बेहतर कप्तान हो सकते हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है, वह बहुत चतुर व्यक्ति हैं। वह एक सामान्य व्यक्ति हैं। मैदान के बाहर वह कुछ नहीं कहते, एक भी शब्द नहीं बोलते, कोई प्रतिक्रिया नहीं देते। वह एक अच्छे इंसान हैं।”
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में विराट रचेंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे सिर्फ दूसरे भारतीय
टी20 टीम इंडिया के कप्तान हैं सूर्यकुमार यादव
टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उसके बाद हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया। उनकी कप्तानी में टीम लगातार टी20 सीरीज जीत रही है।
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज खेली थी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस सीरीज में इंग्लैंड को बुरी तरह हराया था। अब सूर्यकमार यादव आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ Final: फाइनल से पहले गिल का बड़ा बयान, मैच को लेकर कही ये बात
संबंधित खबरें
‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
13 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
4 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines