Asia Cup 2025 IND vs OMAN: एशिया कप 2025 का आखिरी लीग मैच भारत और ओमान के बीच खेला गया. अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मैच को सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 21 रनों से जीत लिया. ये एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की लगातार तीसरी जीत है. टीम इंडिया की जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी काफी खुश दिखाई दिए. अब भारतीय टीम का सुपर-4 में पाकिस्तान के साथ मुकाबला होगा, जिसको लेकर सूर्या का बड़ा बयान सामने आया है.
भारत-पाक मैच पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?
एशिया कप 2025 सुपर-4 का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया एकबार लीग स्टेज में पाकिस्तान को धूल चटा चुकी है. वहीं अब सुपर-4 में होने वाले मैच को लेकर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि “इस मैच के लिए हम सुपर फोर्स के साथ पूरी तरह से तैयार है.” पिछली बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी.
वहीं ओमान की शानदार बल्लेबाजी को देखकर सूर्या ने कहा “मुझे लगता है कि ओमान ने अविश्वसनीय क्रिकेट खेला। मुझे उनके कोच सुलु सर के साथ पता था कि वे खड़ूस होंगे. यह अद्भुत था, उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखने में बहुत मजा आया।”
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: अर्शदीप सिंह ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
इस मैच में सूर्यकुमार यादव नंबर-10 तक भी बल्लेबाजी करने नहीं आए थे. इसको लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा “निश्चित रूप से मैं अगले मैच से कोशिश करूंगा, कि मैं 11वें नंबर से ऊपर बल्लेबाजी करूं.”
टीम इंडिया ने 21 रनों से जीता मैच
भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 188 रन बनाए थे. टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 45 गेंदों पर सबसे ज्यादा 56 रनों की पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान संजू ने 3 चौके और 3 छक्के लगाए थे. इसके अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों पर 38 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं तिलक वर्मा ने 29 और अक्षर पटेल ने 26 रनों का योगदान दिया था.
189 रनों के जवाब में ओमान की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना पाई. ओमान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आमिर कलीम ने 46 गेंदों पर सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली थी. जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इसके अलावा हम्माद मिर्जा ने 51 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: टीम इंडिया ने ओमान के खिलाफ हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम, दुनिया की दूसरी टीम बनी मेन इन ब्लू
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
22 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
23 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
57 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines