Suryakumar Hardik Pandya: टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाने वाले हार्दिक पांड्या का अगला टी-20 कैप्टन बनना तय माना जा रहा था। रोहित के संन्यास ने इस बात को और मजबूत दे दी थी। मगर अचानक से सूर्यकुमार यादव को क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के लिए टीम की कमान सौंप दी गई। हार्दिक को कप्तानी तो छोड़िए उपकप्तान की भी जिम्मेदारी नहीं मिली। इंग्लैंड के खिलाफ चुनी गई टीम में हार्दिक के रहते हुए भी अक्षर पटेल को वाइस कैप्टन नियुक्त कर दिया गया। क्या इन सब चीजों से हार्दिक के बर्ताव में बदलाव आया? क्या सूर्या और हार्दिक की दोस्ती पर असर पड़ा? इन तमाम तरह के सवालों के जवाब सूर्यकुमार ने पहले टी-20 मैच से पहले दे दिए हैं। कप्तान बनने के बाद हार्दिक संग अपने रिश्ते को लेकर सूर्यकुमार ने खुलकर बात की है।
हार्दिक संग अपने रिश्तों पर क्या बोले सूर्या?
सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत करते हुए हार्दिक संग अपनी दोस्ती को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मेरा और हार्दिक का रिलेशन काफी अच्छा है। हम दोनों काफी लंबे समय से साथ खेल रहे हैं। मुझे याद है जब मैं साल 2018 में मुंबई इंडियंस की टीम में वापस आया था। तब से लेकर अब तक हमारे बीच रिश्ते एक समान ही हैं। मेरी बस यहां जिम्मेदारी बढ़ गई है, लेकिन मैं और हार्दिक मैदान पर अच्छे दोस्त हैं और हमको पता है कि भारतीय टीम को आगे कैसे लेकर जाना है। अक्षर को इस बार यह जिम्मेदारी दी गई है। हमने देखा था कि उन्होंने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में क्या किया था। वह लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं।”
‘हार्दिक लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा’
सूर्यकुमार ने आगे कहा, “हार्दिक लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा हैं। हम जब भी बैठते हैं, तो इस चीज पर बात करते हैं कि हमको क्या करना है और कैसे टीम को आगे लेकर जाना है। यहां तक कि मैदान पर भी हार्दिक हमेशा सलाह देने के लिए उपलब्ध रहते हैं। ग्राउंड पर हमारे पास कई कप्तान मौजूद रहते हैं।” हार्दिक का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में व्हाइट बॉल क्रिकेट में कमाल का रहा है। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में हार्दिक ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया था। टीम मैनेजमेंट हार्दिक से इंग्लैंड के खिलाफ भी जोरदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगा।
संबंधित खबरें
PM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
6 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
24 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
31 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines