Suryakumar Yadav Post Pictures Trophy Emoji: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया ने 5 विकेट से अपने नाम किया. फाइनल में पाकिस्तान को धूल चटाकर टीम इंडिया 9वीं बार एशिया कप की चैंपियमन बनी है. फाइनल के बाद दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खूब बवाल देखने को मिला. टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों से मेडल और ट्रॉफी को लेने से इनकार कर दिया था. जिसके चलते मोहसिन नकवी को काफी देर तक स्टेज पर खड़े रहना पड़ा था. वहीं टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी हाथ में उठाए जीत का जश्न मैदान पर मनाया था.
जीत के बाद सूर्यकुमार यादव की पोस्ट वायरल
वहीं फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की. जिसमें ट्रॉफी भी दिख रही है, लेकिन ये कोई असली ट्रॉफी नहीं बल्कि ट्रॉफी का इमोजी है. जिसके साथ सूर्या ने इस तस्वीर को शेयर किया. इस तस्वीर के कैप्शन में भारतीय कप्तान ने लिखा जब खेल समाप्त हो जाएगा, तो केवल चैंपियन को ही याद रखा जाएगा, न कि किसी खिलाड़ी की तस्वीर को.
ये भी पढ़ें:-‘रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया…’, एशिया कप हारकर आतंकियों के परिवार की मदद करेगी पाकिस्तान टीम?
ट्रॉफी लेकर होटल चले गए थे मोहसिन नकवी
जब टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था, तो काफी देर तक इंतजार करने के बाद नकवी एशिया कप 20265 की ट्रॉफी को अपने साथ लेकर होटल चले गए थे. जिसपर बीसीसीआई ने आपत्ति जताई. टीम इंडिया ने पोडियम पर चढ़कर बिना ट्रॉफी के जश्न मनाकर पीसीबी के मुंह पर तमाचा मारने का काम किया.
तिलक वर्मा रहे प्लेयर ऑफ द मैच
इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से तिलक वर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. तिलक ने बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों पर 69 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इस दौरान तिलक के बल्ले से 3 चौके और 4 शानदार छक्के निकले थे. तिलक को उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
11 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines