Suryakumar Yadav on Not Getting Trophy: भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराया. मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ट्रॉफी नहीं दी गई. मोहसिन नकवी कप अपने साथ ले गए और अभी तक इसे टीम इंडिया को लौटाया नहीं गया है. सभी को लग रहा था कि भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था और मोहसिन बहुत देर तक खड़े रहे. इसी कारण वो अंत में ट्रॉफी ले गए. अब सूर्यकुमार यादव ने सच्चाई बताई और कहा कि उन्होंने कभी ट्रॉफी के लिए मना नहीं किया था और वो बहुत देर तक बाहर खड़े रहे.
सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा
एक इंटरव्यू के दौरान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि टीम इंडिया ने प्रेजेंटेशन का इंतजार किसी को नहीं कराया और मोहसिन ट्रॉफी लेकर भाग गए. उन्होंने नकवी पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘हमने दरवाजा बंद नहीं किया और हम ड्रेसिंग रूम के अंदर थे. हमने किसी को प्रेजेंटेशन सेरेमनी के लिए इंतजार नहीं कराया. मैंने देखा कि ट्रॉफी लेकर भाग गए वो. मुझे पता नहीं है लेकिन कुछ लोग हमें रिकॉर्ड कर रहे थे या नहीं लेकिन हम वहीं खड़े थे. हम अंदर नहीं गए.
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पंड्या की चोट ने बढ़ाई टेंशन! ऑस्ट्रेलिया सीरीज से हो सकते हैं बाहर, Asia Cup के बाद आई सबसे बुरी खबर
अन्य इंटरव्यू में सूर्या ने कहा, ‘हमने कभी नहीं कहा कि हम एशिया कप ट्रॉफी नहीं लेंगे. हमने डेढ़ घंटे इंतजार किया है और फोन हमारे हाथ में थे. हम तस्वीरों के लिए तैयार थे. शिवम दुबे, कुलदीप यादव और अभिषेक अवॉर्ड लेने के लिए गए लेकिन वो लोग मेडल और ट्रॉफी कहीं और ले गए, ये सोचते हुए कि उनकी जीत हुई है.’
मोहसिन नकवी को ट्रॉफी वापस करने के लिए कहा गया
जागरण न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक मोहसिन नकवी इस समय दुबई के जिस होटल में रुके हैं, ट्रॉफी भी वहां है। BCCI अन्य क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर नकवी द्वारा वापस लेने को लेकर बात कर रहे हैं। खबर में बताया गया है कि नकवी को ट्रॉफी ACC के दुबई कार्यालय में वापस देने के लिए कहा गया है, ताकि एशिया कप के खिताब को भारत भेजा जा सके। लग रहा है कि भारतीय टीम के पास जल्द ही अपनी ट्रॉफी आ जाएगी।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup फाइनल में पाकिस्तान को रौंदा, अब टीम इंडिया का हुआ शानदार स्वागत, तिलक-सूर्या के सम्मान में गूंजे नारे
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
26 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines