हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत को किस खिलाड़ी की खलने वाली है कमी? सुरेश रैना ने बताया नाम

Suresh Raina: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई भारतीय टीम से सुरेश रैना खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि एक खिलाड़ी की कमी टीम को खलने वाली है।

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: 18 जनवरी को चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने भारतीय टीम का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ऐलान कर दिया है। टीम में कई खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि कई खिलाड़ी नजरअंदाज भी हुए हैं। ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, नितीश कुमार रेड्डी जैसे स्टार खिलाड़ियों को नहीं चुना गया है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत ने एक खिलाड़ी को न चुनकर गलती कर दी है। इस खिलाड़ी की कमी टीम इंडिया को मेगा इवेंट में खलने वाली है।

सुरेश रैना ने बताया नाम

सुरेश रैना को लगता है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए थी। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो गेम का पासा किसी भी वक्त पलट सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए रैना ने कहा कि सूर्या विश्व कप 2023 टीम का अहम हिस्सा थे। वह एक ऐसा खिलाड़ी है, जो मैदान के किसी भी ओर शॉट खेल सकता है। वह अपने शानदार खेल से किसी भी विरोधी टीम पर हावी हो सकता है। अगर सूर्या टीम में होते तो वह एक्स फैक्टर होते। टीम इंडिया को उसकी कमी खलेगी। अब जिम्मेदारी 3 टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों पर होने वाली हैं, जो आउट ऑफ फॉर्म हैं।

कैसा रहा है सूर्या का वनडे रिकॉर्ड?

भले ही सुरेश रैना सूर्यकुमार यादव की वकालत कर रहे हैं। लेकिन सूर्या के वनडे आकंड़े बेहद ही खराब रहे हैं। भारत के लिए 37 वनडे मैच खेलने वाले सूर्यकुमार यादव खासा प्रभावित नहीं कर सके हैं। उन्होंने इस दौरान 25.76 की औसत के साथ 773 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक भी शतक नहीं जमाया है।

विज्ञापन

सिराज की हो सकती है एंट्री- रैना

रैना का मानना है कि मोहम्मद सिराज अभी भी चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी जगह बना सकते हैं। क्योंकि जसप्रीत बुमराह फिलहाल चोटिल चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में बुमराह को पीठ में ऐंठन हो गई थी। वह इस चोट से उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में अगर वह मेगा इवेंट से पहले पूरी तरीके से फिट नहीं होते हैं तो सिराज भारतीय टीम में शामिल हो सकते हैं। क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीमें 12 फरवरी तक अपने दल में बदलाव कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: क्या हेड कोच गौतम गंभीर की हुई ‘अनदेखी’, इस खिलाड़ी को लेकर कप्तान रोहित संग दिखे मतभेद

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola